scriptअचानक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया देवरिया का फतेहपुर, जहां 2 अक्टूबर को हुआ था नरसंहार.. गिरी थीं 6 लाशें | deoria news, massacre of dubey family | Patrika News
देवरिया

अचानक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया देवरिया का फतेहपुर, जहां 2 अक्टूबर को हुआ था नरसंहार.. गिरी थीं 6 लाशें

यहां दुर्गा पंडाल में आयोजकों ने फतेहपुर के लेड़हा में जमीन विवाद में रंजिश में हुई प्रेम यादव की हत्या फिर प्रेम के गुर्गों द्वारा किया गया सत्यप्रकाश दुबे समेत 5 परिजनों का नरसंहार, घटना की झांकी लगाई गई है। पंडाल में दोनों परिवार के लोगों की मूर्तियां लगाकर श्रद्धांजलि दी है। जिसे देखने को पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

देवरियाOct 24, 2023 / 08:24 pm

anoop shukla

deoria_murder_.jpg
देवरिया । जिले में एक बार फिर सुर्खियों में आ गया सामूहिक नरसंहार का गवाह बना फतेहपुर गांव। इस बार भयावह नरसंहार कांड को याद दिलाती रुद्रपुर में लगने वाली झांकी है। यहां दुर्गा पंडाल में आयोजकों ने फतेहपुर के लेड़हा में जमीन विवाद में रंजिश में हुई प्रेम यादव की हत्या फिर प्रेम के गुर्गों द्वारा किया गया सत्यप्रकाश दुबे समेत 5 परिजनों का नरसंहार, घटना की झांकी लगाई गई है। पंडाल में दोनों परिवार के लोगों की मूर्तियां लगाकर श्रद्धांजलि दी है। जिसे देखने को पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र में सोमवार को अचानक फतेहपुर कांड को लेकर झांकी लगाई है। जमीन में मारे गए एक पक्ष के प्रेम यादव और दूसरे तरफ के सत्यप्रकाश दूबे, किरन, सलोनी, नंदनी और दीपेश उर्फ गांधी की खून से लथपथ मूर्तियां लेटी हैं और बगल में दोनों पक्ष के परिजनों की प्रतिमाएं खड़ी हैं। पंडाल के एक हिस्से में घटना में मृत सत्यप्रकाश दूबे के घायल बेटे अनमोल की भी प्रतिमा है। जिसके सिर में पट्टी लगाकर बैठाया गया है। झांकी को देख लोग विचलित हो जा रहे हैं, श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर काफी वेदना महसूस हो रही है।
जानिए नरसंहार का गवाह बना फतेहपुर गांव का मौजूदा हाल

जैसा की मालूम हो यहां जमीनी विवाद को लेकर 2 अक्टूबर को रंजिश में हुई प्रेम यादव की हत्या फिर प्रेम के गुर्गों द्वारा किया गया सत्यप्रकाश दुबे समेत 5 परिजनों का नरसंहार हुआ था। घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। गांव में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने लगी है। लेकिन 22 दिन बाद भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन की भी चूक नहीं होने देना चाहता जिससे कोई और बात बिगड़े।गांव में अब भी पीएसी कैम्प कर रही है। अभयपुर और लेड़हा टोला में पुलिस कर्मी दिन रात ड्यूटी पर तैनात रह रहे हैं। अभयपुर और लेड़हा टोला में विभिन्न दलों के नेताओं के लगातार आने से तनाव और बढ़ गया था।
PAC और पुलिस के जवान अभी भी हैं मुस्तैद , दोनों टोले में गश्त जारी

जिसे देखते हुए फतेहपुर के सभी टोलों पर 25 प्वाइंट पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया था। जिसमें जनपद के सभी थानों की फोर्स को तैनात किया गया था। जबकि गैर जनपद के सीओ और इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ लगाए थे। दोनों परिवारों में ब्रह्मभोज बीत जाने के बाद नेताओं के आने जाने का क्रम कुछ कम होने गया। जिसके बाद स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार होने लगा। जिसे देखते हुए दस प्वाइंट से पुलिस बल हटा दिया गया, लेकिन अभयपुर टोला और लेड़हा टोला पर पुलिस और पीएसी के जवान अभी भी चौकसी बरत रहे हैं।भयपुर और लेड़हा टोला पर कई प्वाइंट पर पुलिस तैनात है। जबकि अभयपुर और लेड़हा टोला के बीच स्थित भटौली टोला पर कमलेश यादव के दरवाजे के सामने एक टीम जमी हुई है। इसी प्रकार केवटान टोला के मोड़ पर पुलिस की एक टीम आने जाने वालों पर नजर रखती है।

Hindi News/ Deoria / अचानक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया देवरिया का फतेहपुर, जहां 2 अक्टूबर को हुआ था नरसंहार.. गिरी थीं 6 लाशें

ट्रेंडिंग वीडियो