दमोह। जयपुर से लौट रही बनवार निवासी महिला जहरखुरानी का शिकार हो गई। वह अपने बच्चे के साथ थी। मामला सामने आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर दमोह रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुनीता जैन अपने बच्चे केे साथ भोपाल-बिलासपुर से सफर कर रही थी। तभी कटनी के पास अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर एक हजार रुपए मोबाइल और चांदी पायल लूट ली। इन्हें हालत खराब होने पर बांदकपुर उतारा गया। गंभीर हालत में इन्हें दमोह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
Hindi News / Damoh / भोपाल-बिलासपुर ट्रेन में महिला जहरखुनी का शिकार, लूटे जेवर