महज 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को काफी अच्छी शुरुआत मिली। फिलिप सॉल्ट और विल जैक्स के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। सॉल्ट ने 15 गेंद में 21 रन बनाए और रोमारियो शेफर्ड का शिकार हुए। इसके बाद जैक क्राउली और बेन डकेट सिर्फ 3-3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को चौथा झटका 116 के स्कोर पर विल जैक्स के रूप में लगा। वह 72 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए।
बटलर की कप्तानी पारी
विल जैक्स के आउट होने के बाद हैरी और कप्तान जोस बटलर क्रीज पर जम गए और दोनों ने नाबाद रहते हुए 32.5 ओवर में 206 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हैरी ब्रूक ने 49 गेंद में 43 और बटलर 45 गेंद में 58 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने 2, शेफर्ड और रदरफोर्ड को 1-1 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बनाया ये खास गेम प्लान
शाई होप और रदरफोर्ड के अर्धशतक गए बेकार
पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने कप्तान शाई होप के 68 रन के अर्धशतक की बदौलत 39.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप के साथ ही रदरफोर्ड ने 80 गेंद पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। इंग्लैंड के लिए सैम करन और लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट चटकाए तो रेहान अहमद और एंटिकसन ने 2-2 विकेट लिए।