scriptRohit Sharma 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी लेकर सड़कों पर उतरे और बर्थडे विश कर बना दिया लड़की का दिन, देखें वीडियो | rohit sharma spotted in mumbai streets he met cute fangirl and wished her birthday | Patrika News
क्रिकेट

Rohit Sharma 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी लेकर सड़कों पर उतरे और बर्थडे विश कर बना दिया लड़की का दिन, देखें वीडियो

रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी 5 करोड़ रुपये की लग्जरी लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखें गए। इस दौरान उनकी मुलाक़ात एक क्‍यूट सी फैनगर्ल से हुई, जिसका जन्मदिन था। रोहित शर्मा ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

नई दिल्लीOct 09, 2024 / 12:41 pm

lokesh verma

बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप के बाद अब भारतीय टीम कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू होने तीन टेस्ट मैचों सीरीज से पहले मुंबई की सड़कों पर देखे गए हैं। रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी 5 करोड़ रुपये की लग्जरी लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखें गए। इस दौरान उनकी मुलाक़ात एक क्‍यूट सी फैनगर्ल से हुई, जिसका जन्मदिन था। रोहित शर्मा ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा आराम के साथ कुछ समय अपने लिए निकाल रहे हैं। हाल ही में वह टी20 विश्व कप 2024 की जीत का जश्न मनाने के लिए टीम के अन्य साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दिए थे। वहीं अब वह मुंबई की सड़कों पर अपनी लेम्बोर्गिनी उरुस में नजर आए हैं।

Hindi News / Sports / Cricket News / Rohit Sharma 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी लेकर सड़कों पर उतरे और बर्थडे विश कर बना दिया लड़की का दिन, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो