script3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल का बड़ा कारनामा | Patrika News
क्रिकेट

3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल का बड़ा कारनामा

जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जमकर रन बनाए। तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक भी लगाया। ये उनके करियर का पहले शतक था। खैर शुभमन गिल ने इसके बाद कई बडे़ रिकॉर्ड कायम कर दिए है। वो अनोखी लिस्ट में भी अब शामिल हो गए है।

Aug 23, 2022 / 01:37 pm

Joshi Pankaj

most runs for india in three match odi series shubman gill

गिल का कमाल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई। टीम इंडिया ने 3-0 से जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया। तीनों वनडे में भारत को जिम्बाब्वे टक्कर नहीं दे पाया। हालांकि तीसरे वनडे में जरूर सिकंदर रजा ने थोड़ा भारत को परेशान किया। खैर इस वनडे सीरीज के हीरो शुभमन गिल रहे। तीसरे वनडे में उन्होंने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने शानदार 130 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ही टीम इंडिया को तीसरे वनडे में जीत मिली। गिल ने इस पारी की बदौलत कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। कुछ खास क्लब में भी वो शामिल हो गए है। आइए आपको बताते हैं कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन भारतीय बल्लेबाज कौन है।
1) विराट कोहली

कोहली का क्रिकेट करियर इतना शानदार रहा है कि वो आपको हर लिस्ट में मिल जाएंगे। इस लिस्ट में भी वन नंबर वन की पोजिशन पर है। कोहली ने तीन मैचों की सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए है। ये कारनामा उन्होंने साल 2017-18 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। कोहली ने तीन मैचों में 263 रन बनाए थे। उन्होंने दो शतक लगाए थे और उनका सर्वाधिक स्कोर 121 रन था। इस दौरान उनकी औसत 87.67 की रही थी।
https://youtu.be/chaLeKVlajA


2) रोहित शर्मा


टीम इंडिया के कप्तान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वो भी ये कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019-2020 में ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने तीन मैचों में 258 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उनका सर्वाधिक स्कोर 159 रन था। रोहित ने ये रन 86.00 की औसत से बनाए थे। विंडीज के खिलाफ रोहित ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम की वनडे सीरीज में बादशाहत जारी

https://youtu.be/aisi0_TuXFU


3) शुभमन गिल


गिल ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 245 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 130 का रहा। गिल की औसत इस बार 122.50 की रही थी। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। इस समय जबरदस्त फॉर्म में गिल चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

https://youtu.be/BTbW58c5brk

Hindi News/ Sports / Cricket News / 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल का बड़ा कारनामा

ट्रेंडिंग वीडियो