scriptIND vs NZ: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत, लंच तक भारत ने बनाए 81/1, जीत के लिए अब भी चाहिए 278 रन | IND vs NZ 2nd Test day 3 Lunch: India scored 81 runs for 1 wicket Yashasvi Jaiswal nearing fifty | Patrika News
क्रिकेट

IND vs NZ: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत, लंच तक भारत ने बनाए 81/1, जीत के लिए अब भी चाहिए 278 रन

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 46 रन और शुभमन गिल 20 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

नई दिल्लीOct 26, 2024 / 11:49 am

Siddharth Rai

India vs New Zealand, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का लंच हो गया है और भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 46 रन और शुभमन गिल 20 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
खास बात तो यह है कि भारत ने ये 81 रन 12 ओवरों में 6.75 के रन रेट से बनाए हैं। भारत का एक मात्र विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। उन्हें आठ रन के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने यंग के हाथों कैच आउट कराया था। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए हैं। ऐसे में पहली पारी की बढ़त के आधार पर उन्होंने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। यह भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।
भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य 387 रनों का चेज़ हुआ है। यह टारगेट 2008 को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपुक स्टेडियम में चेज़ किया था। ऐसे में अगर भारत इस लक्ष्य को पा लेती है तो यह भारतीय जमीन पर दूसरी सबसे बड़ी चेज़ होगी। वही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 2012 में 262 रनों का लक्ष्य चेज़ किया था। यह भारत में कीवी टीम के खिलाफ चेज़ किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत, लंच तक भारत ने बनाए 81/1, जीत के लिए अब भी चाहिए 278 रन

ट्रेंडिंग वीडियो