scriptपेचकस ने खोला चोरी का राज, चार आरोपी गिरफ्तार | Patrika News
चूरू

पेचकस ने खोला चोरी का राज, चार आरोपी गिरफ्तार

19 सितम्बर को जब रूकसाना मावा गांव जा रही थी, तब आबिद रास्ते में मिला और कहा कि मैं आपके घर पंखा ठीक करने जा रहा हूं, जिस पर रूकसाना ने कहा कि मैं तीन दिन गांव जा रही हूं, 22 सितम्बर के बाद आना।

चूरूSep 27, 2024 / 03:38 pm

Santosh Trivedi

सुजानगढ़ वार्ड न. 60 में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार को चार जनो को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा ने बताया कि सम्राट होटल के सामने रहने वाले आबिद उर्फ सज्जू पुत्र मो. युनूस, राशिद पुत्र रजाक, रमजान पुत्र साबिर, सोहिल पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई तेजाराम ने बताया कि आबिद नामक व्यक्ति मिस्त्री का काम करता है, जिसने सलीम के घर में पहले कूलर ठीक किया था। सलीम विदेश रहता है। सलीम की पत्नी रूकसाना ने पंखा खराब होने पर आबिद को फोन किया कि पंखा ठीक करो।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: मानसून विदाई पूर्व राजस्थान में यहां हुई झमाझम बारिश

इसके बाद 19 सितम्बर को जब रूकसाना मावा गांव जा रही थी, तब आबिद रास्ते में मिला और कहा कि मैं आपके घर पंखा ठीक करने जा रहा हूं, जिस पर रूकसाना ने कहा कि मैं तीन दिन गांव जा रही हूं, 22 सितम्बर के बाद आना। इस दौरान आबिद के पास एक पेचकस था। जो चोरी के बाद मौके पर चोर भूल गए थे, जिससे चोरों का सुराग लगा। पेचकस पहचानने से चारों चोरों तक पुलिस पहुंच पाई। पुलिस आरोपियों से बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें रिमांड पर दिया गया है। चोरी के तहत करीब एक किलो चांदी के जेवर और करीब ढ़ाई ग्राम सोने के गहने चोरी हो जाने की जानकारी पुलिस को दी।

Hindi News / Churu / पेचकस ने खोला चोरी का राज, चार आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो