पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोर का शव घर में एक फंदे पर झूलता मिलने से हड़कम्प मच गया। क्योंकि दो दिन पूर्व में किशोर को परिजन रायपुर के सिलतरा चौकी से बारमद कर वापस लाई थी। किशोर के आत्महत्या का पता चलते ही गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी ने भी जहर समझ कर घर में रखा खून बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में काम आने वाला आयरन सिरप पी लिया। एक सीसी सिरप पीने से किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर है। मस्तूरी पुलिस किशोर के मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढा़ रही है।
2 दिन पूर्व पुलिस ने उन्हें किया था सुपुर्द
परिवार के लोग दोनों की शादी के खिलाफ थे, इसके चलते दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और दो दिन पूर्व दोनों घर से भाग निकले। शुक्रवार रात में चेकिंग के दौरान सिलतरा पुलिस को दोनों बाइक में मिले। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और अगल-अलग समुदाय होने की वजह से पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर चौकी बुलाया और परिजनों के सुपुर्द किया था।
Suicide Case 2024: दो साल से था दोनों के बीच प्रेम संबंध
दो साल पूर्व किशोर व किशोरी का परिवार ईंट भट्ठा में काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ गए थे। उस दौरान किशोर व किशोरी के बीच प्रेम हो गया। दोनों साथ में रहना चाहते थे। लेकिन अलग- अलग समुदाय से होने के कारण परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। प्रेम संबंध के चलते किशोर ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली व किशोरी ने आयरन का सिरप पी कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। प्रथम जांच में दोनों का प्रेम संबंध होने की बात पता चली है। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।