scriptये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, 520 km की रेंज देने वाली कार भी है लिस्ट में | Top 5 electric cars sold India in February 2022 check full list | Patrika News
कार

ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, 520 km की रेंज देने वाली कार भी है लिस्ट में

इस समय टाटा मोटर्स की EV सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Mar 17, 2022 / 09:51 am

Bani Kalra

top_5_electric_cars.jpg

भारत में अब इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी जोर पकड़ रही है। कंपनियां अब अपने वाहनों की सेल्स रिपोर्ट भी जारी करने में लगी हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में Tata Motors का दबदबा कायम है। Nexon EV और Tigor EV ने मार्केट में कब्ज़ा जमाया हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय टाटा मोटर्स की EV सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Tata Nexon EV और Tigor EV
फरवरी महीने में टाटा मोटर्स की Nexon EV और Tigor EV ने सबसे ज्यादा बिक्री के नंबर हासिल किये हैं। ये दोनों ही भारत की सबसे सफल EV हैं। Tata Motors ने पिछले महीने Nexon EV, Tigor EV की कुल 2,264 यूनिट्स बेची हैं। जबकि पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी ने इन दोनों कारों की सिर्फ 434 यूनिट्स बेचीं। Tata Nexon EV एसयूवी एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 312 किलोमीटर की ARAI प्रमाणित रेंज देती है। जबकि 2021 Tigor EV एक बार फुल चार्जिंग करने पर 306 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है।

MG ZS EV
भारत में MG Motor की ZS EV बेहद पॉपुलर और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी जगह बना चुकी है।यह भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार भी है। फरवरी में MG ने ZS EV की 38 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, पिछले साल फरवरी की तुलना में बिक्री संख्या में कमी आई है, जब कंपनी ने पिछले महीने की तुलना में लगभग 90 यूनिट्स बेची थी। हाल ही में MG ने ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जिसकी कीमत21.99 लाख रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किलोमीटर की रेंज देती है।

Mahindra eVerito

इस साल फ़रवरी महीने में Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार eVerito की कुल 12 यूनिट्स बेचीं जिसके साथ यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल के आखिर में कम से कम तीन नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर यह है कि eKUV100 जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है।

BYD e6
BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV फिलहाल पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में उपलब्ध नहीं है। कार निर्माता ने पिछले महीने e6 MPV की 10 यूनिट्स की बिक्री की है। BYD e6 में एक 71.7 kwh ब्लेड बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्जिंग पर 520 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। यह चाइना बेस्ड ब्रांड है।

Hindi News / Automobile / Car / ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, 520 km की रेंज देने वाली कार भी है लिस्ट में

ट्रेंडिंग वीडियो