दरअसल ये बात सन् 1980 की है। जब एक बार किशोर दा ने अपनी एक फिल्म ‘ममता की छांव’ में अमिताभ बच्चन से गेस्ट रोल के लिए कहा था। लेकिन व्यस्तता के कारण अमिताभ बच्चन ने किशोर दा को मना कर दिया था। इस बात से किशोर दा अमिताभ बच्चन से कुछ नाराज हो गए और उनके लिए गाना बंद कर दिया। यह वो समय था जब हर गायक अमिताभ बच्चन की आवाज बनना चाहता था, लेकिन अमिताभ बच्चन पर किशोर दा की ही आवाज दर्शकों को पसंद आती थी।
यह भी पढ़ें
जब सुनील शेट्टी की दी हुई जींस से बदल गई सलमान खान की किस्मत? आज भी संभाल कर रखे हैं भाईजान
इस बात को निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और खुद अमिताभ बच्चन ने भी महसूस किया। काफी सोच विचार के बाद एक दिन अमिताभ बच्चन किशोर दा से उनके बेटे के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने गए। इस मुलाकात के बाद सब गिले शिकवे दूर हुए और किशोर दा अमिताभ बच्चन के लिए गाने के लिए राजी हो गए और इस जोड़ी ने एक बार फिर धूम मचा दी।