script…जब इस शख्स ने अनुष्का शर्मा को दी थी नसीहत, कहा था- तुम ज्यादा सुंदर नहीं हो | When Aditya Chopra said to Anushka Sharma you are not very beautiful | Patrika News
बॉलीवुड

…जब इस शख्स ने अनुष्का शर्मा को दी थी नसीहत, कहा था- तुम ज्यादा सुंदर नहीं हो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मेहनत, एक्टिंग और काम के बलबूते अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब बॉलीवुड में डेब्यू से पहने उन्हें उनकी सुंदरता को लेकर नसीहत दे दी गई थी।

Sep 21, 2021 / 11:44 am

Archana Pandey

When Aditya Chopra said to Anushka Sharma you are not very beautiful
नई दिल्ली: आज ऐसा कौन है जो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को नहीं जानता होगा। अनुष्का ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत, एक्टिंग और काम के बलबूते अपनी पहचान बनाई। आज उनके लाखों फैंस हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब बॉलीवुड में डेब्यू से पहने उन्हें उनकी सुंदरता को लेकर नसीहत दी गई थी। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। तो चलिए जानते हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले किस शख्स ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को नसीहत थी और क्या कहा था।
अनुष्का शर्मा ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट थे शाहरुख खान। उनकी पहली ही फिल्म सुपर हिट रही थी। इस फिल्म से अनुष्का रातों रात छा गई थीं और इंडस्ट्री में उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से काफी पहले एक शख्स ने अनुष्का शर्मा को नसीहत देते हुए कहा था कि तुम ज्यादा सुंदर नहीं हो और ये बात उनसे आदित्य चोपड़ा ने कही थी। जो कि अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के निर्देशक थे।
दरअसल जब अनुष्का को इस फिल्म के लिए साइन किया गया तो, वो काफी खुश थीं वो आदित्य चोपड़ा से मिलने उनके ऑफिस में गई थीं, लेकिन तभी आदित्य ने उनसे कहा था कि वो ज्यादा सुंदर नहीं हैं, लिहाजा उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज वो जहां हैं इससे हम अनुष्का की मेहनत का अनुमान लगा ही सकते हैं।
इस बात का खुलासा अनुष्का ने सालों बाद कॉफी विद करन में किया था, हालांकि मेहनत तो अनुष्का ने हमेशा ही की, लेकिन उनकी किस्मत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। पहले शाहरुख के साथ ‘रब ने बनादी जोड़ी’, इसके बाद वो ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आई, जो उनके बेस्ट रोल में से एक हैं।
अनुष्का शर्मा ने अब तक अपने करियर में एनएच 10, फिलौरी, पीके, ऐ दिल है मुश्किल, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। आखिरी बार अनुष्का 2018 में शाहरुख खान के साथ ही जारो में नजर आई थी। फिलहाल वो प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। उन्होंने पाताल लोक वेब सीरीज बनाई थी। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था.

Hindi News / Entertainment / Bollywood / …जब इस शख्स ने अनुष्का शर्मा को दी थी नसीहत, कहा था- तुम ज्यादा सुंदर नहीं हो

ट्रेंडिंग वीडियो