scriptVirat Kohli और Anushka Sharma का गांव से वीडियो हुआ वायरल, पत्नी के लिए ये गाना गाते दिखे क्रिकेटर! | Virat Kohli Anushka Sharma fake video viral from village cricketer sing song for wife watch | Patrika News
बॉलीवुड

Virat Kohli और Anushka Sharma का गांव से वीडियो हुआ वायरल, पत्नी के लिए ये गाना गाते दिखे क्रिकेटर!

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का गांव से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक-दूसरे के लिए गाना गाते हुए दिख रहे हैं।

मुंबईSep 19, 2024 / 10:15 am

Gausiya Bano

virat kohli anushka sharma fake video

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल

Virat Kohli Anushka Sharma Video Viral: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे फेवरेट कपल हैं। दोनों फिलहाल लंदन में हैं, जहां से उनका कई बार वीडियो भी वायरल हुआ है। अब एक बार फिर क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, विराट और अनुष्का का यह वीडियो गांव का है, जिसमें दोनों रील्स बनाते हुए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

देसी अंदाज में दिखे विराट और अनुष्का

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों देसी अंदाज में दिख रहे हैं। अनुष्का गैस के पास बैठकर विराट कोहली के लिए खाना निकालकर उन्हें देती हुई दिख रही हैं, जबकि विराट कहोली इस दौरान रील्स बनाते हुए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया है। दरअसल, यह विराट और अनुष्का का डीपफेक वीडियो है। हालांकि, पहली बार में देखने में आपको ऐसा लगेगा कि इसमें विराट और अनुष्का ही हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद आपको एहसास होगा कि यह AI की मदद से बनाया गया विराट और अनुष्का का फेक वीडियो है।
यह भी पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने छोड़ा अपना घर, मां बनने के 10 दिन बाद लिया बड़ा फैसला

विराट और अनुष्का के वीडियो पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

विराट और अनुष्का के इस फेक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किस किस को यह बिल्कुल अनुष्का लग रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का भाभी को इतना खुश पहले कभी नहीं देखा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘विराट और अनुष्का फ्रॉम मीसो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का तो रियल अनुष्का से भी अच्छी लग रही है, लेकिन ये विराट को क्या हुआ है।’

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Virat Kohli और Anushka Sharma का गांव से वीडियो हुआ वायरल, पत्नी के लिए ये गाना गाते दिखे क्रिकेटर!

ट्रेंडिंग वीडियो