scriptजिस चेहरे को देखकर दूर भागते थे लोग, आज वही बन गई हैं करोड़ो दिलों की धड़कन | winnie harlow spot mumbai vouge women year award | Patrika News
बॉलीवुड

जिस चेहरे को देखकर दूर भागते थे लोग, आज वही बन गई हैं करोड़ो दिलों की धड़कन

‘वोग वीमेन ऑफ द ईयर 2019’ अवार्ड फंक्शन में पहुंची मॉडल विनी हार्लो

Oct 21, 2019 / 01:45 pm

Shweta Dhobhal

winnie harlow
नई दिल्ली। ‘वोग वीमेन ऑफ द ईयर 2019’ अवार्ड फंक्शन का हाल में मुंबई में आयोजन हुआ। इवेंट में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में सभी स्टार्स बहुत खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन इवेंट में आयी कनाडा की मॉडल ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। ये मॉडल कोई और नहीं बल्कि कनाडा की विनी हार्लो हैं।
vini_1.jpg

आपको बता दें की बचपन में ही विनी को ‘Vitiligo’ नाम की बीमारी हो गयी थी। जिसकी वजह से उनकी पूरी बॉडी पर सफ़ेद रंग के धब्बे हो गए थे। इस बीमारी की वजह से विनी को बचपन में बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। विनी ने कई इंटरव्यूज में अपनी बीमारी और एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने बताया की वो जब छोटी थी तो इस बीमारी की वजह से उनके कोई दोस्त नहीं बनते थे कुछ लोग उनसे डरते थे तो कुछ उनपर हसंते थे। जिसकी वजह उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों से गुज़रा।

winnie-harlow-childhood.jpg

विनी हार्लो की ज़िन्दगी में एक नया मोड तब आया जब उन्होंने अमेरिका के टीवी शो ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में हिस्सा लिया| वे इस शो में इकलौती कैनेडियन मॉडल थी। वैसे विनी इस शो के दूसरे ही हफ्ते में निकल गयी थी| लेकिन इस शो के बाद से वीनी की जिंदगी ही बदल गयी| उन्होंने 2018 में विक्टोरिया सीक्रेट में रैंप वाक कर अपना सपना तो पूरा किया ही बल्कि इस शो में चार चाँद भी लगा दिए थे। विनी हार्लो हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम भी किया है साथ ही मेकअप शूट्स भी किये हैं। विनी ने मॉडलिंग की दुनिया में बहुत अवार्ड्स अपने नाम किये हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

vini_4.png

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जिस चेहरे को देखकर दूर भागते थे लोग, आज वही बन गई हैं करोड़ो दिलों की धड़कन

ट्रेंडिंग वीडियो