scriptसनी लियोनी ऐसे रखती हैं अपना फिगर शेप में, रोजाना करती ये काम और खूब खाती है ये चीज | secret of sunny leone fitness : workout exercise training and diet sch | Patrika News
बॉलीवुड

सनी लियोनी ऐसे रखती हैं अपना फिगर शेप में, रोजाना करती ये काम और खूब खाती है ये चीज

अपनी फिगर को मेंटेन रखने के लिए सनी लियोनी खूब मेहतन करती है। सनी अपनी डाइट चार्ट पर पूरा ध्यान रखती है।

May 14, 2020 / 11:35 am

Shaitan Prajapat

sunny leone

sunny leone

बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। उनके चाहने वाले भी उनकी पोस्ट पर तुरंत रिप्लाई करते हैं। सोशल अकाउंट से उनकी प्रसिद्ध का पता चलता है। उनकी फोटो और वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट और लाइक करते है। हाल ही में सनी लियोनी ने बिकिनी में अपनी फोटो शेयर किया था। इस तस्वीर में उनके फिगर को देखकर लोग हैरान रह गए। इतने सालों बाद भी उनके फिगर शेप में हैं।

 sunny leone
अपनी फिगर को मेंटेन रखने के लिए सनी लियोनी खूब मेहतन करती है। सनी अपनी डाइट चार्ट पर पूरा ध्यान रखती है। वह इसको सख्ती से पालन करती है और जो चीज उन्होंने छोड़ी रखी है। उन्हें खाने के नाम पर टच भी नहीं करती। सनी रोजाना सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं। वे यह खाना और पीना कभी नहीं भूलती।
डाइट के अलावा सनी रोजाना वर्कआउट करती हैं। जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सनी का कहना है कि वह कभी भी वर्कआउट करना नहीं छोड़ती। वह घंटों जिम में पसीना बहाती है। इसके साथ ही वे कहती हैं कि सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए।
sunny leone

सनी अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह उन बॉलीवुड सितारों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। सनी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमैन भी हैं। उनका अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फैला 1 एकड़ का बंगला भी है। वह और उनके पति डेनियल वेबर अकसर बंगले की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
 sunny leone
सनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है। सनी ने महाराष्‍ट्र के लातूर की 21 महीने की लड़की निशा को पिछले साल जून में अडॉप्‍ट किया था। मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी।
 sunny leone
 sunny leone

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सनी लियोनी ऐसे रखती हैं अपना फिगर शेप में, रोजाना करती ये काम और खूब खाती है ये चीज

ट्रेंडिंग वीडियो