वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह के रोने का कारण उनकी मां (Ranveer Singh Mother) के द्वारा बताई गई वो बातें थी जिसे रणवीर हमेशा छुपाकर रखते थे। दरअसल, ये वीडियो उस समय का है जब रणवीर सिंह, ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो अपनी अभिनय से फिल्म में पहचान बना रहे थे। इसी दौरान उन्होनें एक शो के दौरान अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातो का खुलासा भी किया था। इंटरव्यू के बीच में रणवीर को सरप्राइज देते हुए उनकी मां का एक वीडियो भी चलाया गया। इस वीडियो में रणवीर की मां ने अपने बेटे के संघर्ष के दिनों को याद किया। र वो बाते बताई जिसे सुनने के बाद रणवीर इंटरव्यू पर कैमरे के सामने रो पड़े।
रणवीर सिंह की मां ने उन दिनो का खुलासा किया बताया जब यह एक्टर फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहा था। काम ना मिलने पर वो घर आकर बस यही कहते थे कि मां आज का दिन बहुत खराब था। और कुछ बातों वो छुपा जाते थे। जो उसके साथ दिन भर में होती थी। लेकिन मां होने के नाते मैं उसका चेहरा देखकर समझ जाती थी कि वो बहुत परेशान है। उन्होने बताया कि उसने हमें अपने सारे दर्दों से दूर रखा। अब उसकी कहानी सुनने पर एहसास होता है कि वो इतनी ऊंचाइयों पर कितने संघर्षों से पहुंचा है।
मां की बात सुनकर रणवीर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और इंटरव्यू के दौरान ही फूट-फूटकर रो पड़े। उन्हें रोता देख एंकर परेशान हो जाती हैं और उनसे माफी मांगकर उन्हें शांत कराने की कोशिश करती नजर आती हैं। आज रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री की एक जाना मानी हस्ती है। जिसने ये मुकाम काफी सघर्षों के बाद पाया है। बता दें कि रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।