scriptPropose Day 2022: शाहरुख खान से लेकर निक जोनस तक इन सितारों ने कुछ इस अंदाज में किया था अपने पार्टनर को प्रपोज | propose day 2022 many ways to propose your partner | Patrika News
बॉलीवुड

Propose Day 2022: शाहरुख खान से लेकर निक जोनस तक इन सितारों ने कुछ इस अंदाज में किया था अपने पार्टनर को प्रपोज

हॉलीवुड अभिनेता निक जोन्स ने भी घुटने पर बैठकर प्रियंका से कहा था- तो क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे ख़ुशक़िस्मत इंसान बन सकता हूं। प्रपोज़ डे पर बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ रोमांटिक कपल्स के बारे में चलिए जानते हैं।

Feb 08, 2022 / 03:47 pm

Manisha Verma

nick.jpg
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई हैं। बॉलीवुड कपल भी वैलेंटाइन वीक काफ़ी शानदार तरीक़े से सेलिब्रेट करते हैं। कपल्स को वैलेंटाइन वीक का काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार होता हैं। इस पूरे हफ़्ते प्रेमी जोड़े अलग अलग अंदाज़ में अपने रिश्तों को सेलिब्रेट करते दिखते हैं। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने भी शानदार तरीके से अपनी पार्टनर को परपोज किया हैं।
बीते सोमवार को कपल्स ने रोज़ डे (Rose Day) सेलिब्रेट किया था। वहीं आज यानी आठ फ़रवरी को प्रपोज़ डे ( Propose Day) मनाया जाता हैं। यह उन लोगों का दिन है जो लंबे समय से एक दूसरे को चाहते हैं लेकिन कभी बोल नहीं पाते हैं। उनके लिए आज का दिन बेहद ही ख़ास होता हैं। इसे स्टोरी में हम आपको आपकी पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने लाइफ़ पार्टनर को किस तरीक़े से प्रपोज़ किया था इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
priyanka_.jpg
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस

हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेसी बाबू निक जोनस की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दोनों काफी रोमेंटिक अंदाज़ से मिले थे। निक ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर एक मैसेज भेजा और लिखा कि ‘हमारी कुछ कॉमन दोस्त है उन्हें लगता है कि हमें मिलना चाहिए’ इस पर प्रियंका चोपड़ा कहती है कि ‘यह मैसेज मेरी टीम पढ़ सकते हैं आप मेरे फ़ोन पर संपर्क करें। इस तरह प्रियंका और निक एक दोस्त बन पाएं थे। निक ने प्रियंका को तीसरी डेट पर ही निक ने प्रियका को परपोज कर दिया था। निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका से कहा – क्या मैं यह रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं ? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे ख़ुशक़िस्मत इंसान बन सकता हूं। जिसके बाद प्रियंका ने हां कह दिया था।
aishwarya_rai.jpg
ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में फ़िल्म ‘गुरू’ के प्रीमियम पर एक होटल की बालकनी में अपने घुटनों पर बैठकर ऐश्वर्या राय को बेहद रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज़ किया था। आपको बता दे की अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कोई सोना या हीरे की अंगूठी नहीं दी थी। बल्कि एक मामूली से अंगूठी पहना कर उन्हें प्रपोज़ किया था। जिसके बाद क्या था ऐश्वर्या राय बच्चन ने हां कह दिया और दोनों की शादी हो गई।
gauri_khan.jpg
शाहरुख़ ख़ान गौरी ख़ान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान और गौरी ख़ान की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता होगा। अपनी लेडी लव को पाने के लिए शाहरुख़ ख़ान ने कई पापड़ बेले थे। दोनों की पहली मुलाक़ात दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी के दौरान हुई थी। पहली नज़र में ही शाहरुख़ ख़ान गौरी ख़ान को अपना दिल दे बैठे थे। इसी दौरान गौरी ख़ान बिना शाहरुख़ ख़ान को बताया मुंबई चली गई। शाहरुख़ को इस बात की जानकारी मिली तो वो बिना देरी किए मुंबई रवाना हो गए। जब दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिए थे इस दौरान एक दिन शाहरुख़ गौरी को घर छोड़ने गए थे। गौरी जब गाड़ी से उतर रही थी तो शाहरुख़ ने कहा- मैं तुमसे शादी करूंगा इसके बाद बिना गौरी के जवाब सुनी ही वो वहां से चले गए।
akshay.jpg
अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की प्रेम कहानी काफ़ी दिलचस्प हैं। कहा जाता है कि अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना की फ़िल्म ‘मेला’ से पहले ट्विंकल खन्ना को प्रपोज़ किया था। लेकिन ट्विंकल खन्ना ने शादी के लिए एक शर्थ रख दी थी। ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि अगर मेरी फिल्म मेला फ़्लॉप हो जाएगी तो मैं आपसे शादी कर लूंगी। जिसके बाद फ़िल्म मेला बुरी तरीक़े से फ़्लॉप हो गई थी और दोनों ने शादी कर लिया।
saif_ali_khan.jpg
करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान
करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफ़ी ज़्यादा छुपाकर रखा था। एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने ख़ुद इस बात का ख़ुलासा किया था कि सैफ़ अली ख़ान ने उन्हें शादी के लिए दो बार प्रपोज़ किया था। करीना ने बताया था कि सैफ़ ने मुझे कहा था मुझे लगता है हमें शादी कर लेना चाहिए। सैफ़ ने यह बात करीना कपूर को ग्रीस और लद्दाख में कही थी। लेकिन करीना कपूर सैफ़ को और बेहतर तरीक़े से जाना चाहती थी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Propose Day 2022: शाहरुख खान से लेकर निक जोनस तक इन सितारों ने कुछ इस अंदाज में किया था अपने पार्टनर को प्रपोज

ट्रेंडिंग वीडियो