scriptनोरा फतेही के डांस के कायल हुए निर्माताओं, परिणीति को हटाकर दी फिल्म जगह | nora fatehi replace parineeti chopra in bhuj the pride of india | Patrika News
बॉलीवुड

नोरा फतेही के डांस के कायल हुए निर्माताओं, परिणीति को हटाकर दी फिल्म जगह

नोरा फतेही की उनकी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। पिछले साल जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ में नोरा का आइटम नंबर ‘ओ साकी-साकी’ ….

Jan 04, 2020 / 04:59 pm

Shaitan Prajapat

nora fatehi parineeti chopra

nora fatehi parineeti chopra

बॉलीवुड की ‘डांस क्वीन’ नोरा फतेही के सितारे बुलंदियों पर हैं। नोरा को एक बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। जल्द ही वह अजय देवगन के साथ नजर आने वाली है। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नोरा ने परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भुज’ में पहले परिणीति एक स्पाई का रोल निभाने वाली थीं। बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ले लिया है। बताया जा रहा है कि नोरा ऑन-बोर्ड आ चुकी हैं और वर्कशॉप्स भी अटेंड कर रही हैं। वे अपने किरदार के लिए बॉडी लैंग्वेज पर भी काम कर रही हैं। वे 12 जनवरी के बाद से शूटिंग शुरू कर देंगी। यह शूटिंग शेड्यूल 15 दिन का है।
parineeti chopra
बता दें अजय देवगन स्टारर ‘भुज’ एक वॉर ड्रामा है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर बन रही है। इसमें अजय स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्न‍िक का किरदार प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक सोशल वर्कर, संजय दत्त एक स्थानीय व्यक्त‍ि, राणा दग्गुबती लेफ्ट‍िनेंट कर्नल और एमी विर्क एक पायलट के रोल में हैं।
नोरा फतेही की उनकी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। पिछले साल जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ में नोरा का आइटम नंबर ‘ओ साकी-साकी’ बहुत हिट हुआ था। वहीं परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल बायोपिक में बिजी हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ भी जल्द ही आएगी।
nora fatehi

Hindi News / Entertainment / Bollywood / नोरा फतेही के डांस के कायल हुए निर्माताओं, परिणीति को हटाकर दी फिल्म जगह

ट्रेंडिंग वीडियो