script‘बाईपास रोड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, व्हील चेयर पर बैठे नील सुलझाएंगे मर्डर मिस्ट्री | Neil Nitin Mukesh Film Bypass Road Trailer Release | Patrika News
बॉलीवुड

‘बाईपास रोड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, व्हील चेयर पर बैठे नील सुलझाएंगे मर्डर मिस्ट्री

नील नितिन मुकेश की फिल्म बायपास रोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Oct 01, 2019 / 02:59 pm

Vivhav Shukla

bypass_road_movie_trailer.jpg
नई दिल्ली। नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बाईपास रोड का ट्रेलर (Bypass Road Movie Trailer) रिलीज हो गया है। सबसे बड़ी बात इस फिल्म के लेखक भी नील नितिन मुकेश ही हैं। बतौर राइटर यह उनकी डेब्यू फिल्म है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के कई मजेदार पोस्टर जारी किए गए थे, तभी से इस फिल्म की चर्चा हो रही है।
https://twitter.com/hashtag/BypassRoad?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म बाईपास रोल का ट्रेलर जारी किया है। 2 मिनट 54 सेकेंड का ट्रेलर आपको जरा भी हिलने नहीं देता है। फिल्म में नील नितिन मुकेश के किरदार का नाम विक्रम है। विक्रम हादसे का शिकार होने के बाद बाकी की जिंदगी व्हील चेयर पर गुजारने पर मजबूर है।
bypass_road_movie_.jpg
इस ट्रेलर को देखने के बाद नील नितिन मुकेश के फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे है। यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज़ की जाएगी । बता दें कि फिल्म का निर्देशन नितिन के छोटे भाई मन नितिन मुकेश कर रहे हैं। मिराज इंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आखिरी बार साहो फिल्म में नजर आए थे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘बाईपास रोड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, व्हील चेयर पर बैठे नील सुलझाएंगे मर्डर मिस्ट्री

ट्रेंडिंग वीडियो