scriptन्यूड के बाद अब Milind Soman ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, पत्नी अंकिता के साथ फोटो हुई वायरल.. | milind soman shared shirtless photo with wife ankita gone viral after | Patrika News
बॉलीवुड

न्यूड के बाद अब Milind Soman ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, पत्नी अंकिता के साथ फोटो हुई वायरल..

मिलिंद सोमन (Milind Soman) इन दिनों अपनी एक न्यूड तस्वीर को लेकर चर्चाओं में हैं। अब उनकी एक शर्टलेस फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसे उन्होंने वाइफ अंकिता के साथ पोस्ट किया है।

Nov 06, 2020 / 06:52 pm

Neha Gupta

Milind Soman shirtless photo gone viral

Milind Soman shirtless photo gone viral

नई दिल्ली | फेमस मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन (Milind Soman) आजकल इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाते हुए अपनी न्यूड फोटो (Nude photo) साझा की थी। जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस को उनकी फोटो बेहद पसंद आ रही हैं लेकिन न्यूड फोटो पोस्ट करने को लेकर उन्हें कई लोग ट्रोल (trolled) भी कर रहे हैं। मिलिंद इस उम्र में भी बेहद फिट हैं जिसका हर कोई कायल है। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी पत्नी अंकिता (Ankita Konwar) के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वाइफ के साथ भी फोटो शेयर की है।

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन ने टास्क में रुबीना दिलैक को किया सपोर्ट, अली गोनी का भड़का गुस्सा.. देखिए वीडियो

https://twitter.com/5Earthy?ref_src=twsrc%5Etfw

मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम (Milind Soman Instagram) पर पत्नी अकिंता के साथ शर्टलेस फोटो साझा की है। लोग उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। मिलिंद ने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लाइफ पॉजिटिविटी पर लिखा है। मिलिंद ने नेचर की तारीफ करते हुए बताया है कि कैसे सूर्योदय हमें पॉजिटिव और सिंपल तरीके से जीन की प्रेरणा देता है। मिलिंद का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है। मिलिंद की फिटनेस की फैंस एक बार फिर तारीफ कर रहे हैं। साथ में उनकी और अंकिता की जोड़ी को भी सबसे प्यारा बता रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/lifepartner?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि मिलिंद आजकल गोवा में हैं जहां वो पत्नी अंकिता के साथ अपना जन्मदिन मनाने गए थे। मिलिंद के लिए अंकिता ने एक सरप्राइज बर्थडे प्लान किया था जिसे उन्होंने खूबसूरत तरीके से मनाया। मिलिंद ने अंकिता को उनका जन्मदिन बढ़िया बनाने के लिए धन्यवाद भी किया था। गौरतलब हो कि मिलिंद और अंकिता की उम्र में बड़ा फासला है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार दर्शाते रहते हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / न्यूड के बाद अब Milind Soman ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, पत्नी अंकिता के साथ फोटो हुई वायरल..

ट्रेंडिंग वीडियो