scriptऐसा क्या हुआ जो खेत में दौड़ी मलाइका, फैंस ने देखकर किया यह धमाल | malaika arora latest photo news | Patrika News
बॉलीवुड

ऐसा क्या हुआ जो खेत में दौड़ी मलाइका, फैंस ने देखकर किया यह धमाल

ऐसा क्या हुआ जो खेत में दौड़ी मलाइका, फैंस ने देखकर किया यह धमाल

Feb 15, 2020 / 03:31 pm

Subodh Tripathi

malaika arora

malaika arora

बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने बोल्ड फोटो को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें वे खेत में दौड़ लगाती नजर आ रही है। मलाइका द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में शेयर किए गए इन फोटो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैंं। बोल्ड अंदाज में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस फोटो को अब तक करीब 1 लाख 67 हजार 160 लोगों से अधिक ने लाइक कर दिया है। वहीं हजारों लोगों द्वारा एक के बाद एक कमेंट्स किए जा रहे हैं।

मलाइका हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। उनके फोटोस आए दिन इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर धूम मचाते नजर आते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर धूम मचा दी है। जिसे देखकर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं। मलाइका की इन पुरानी फोटोस को काफी पसंद किया जा रहा है। इन फोटो में मलाइका कभी खेत में दौड़ती दिख रही है। तो कभी बोल्ड अंदाज में पोज दे रही है। उनका यह स्पेशल अंदाज फैंस को बहुत आकर्षित कर रहा है। वे इससे पहले दुल्हन के लिबास में रैंप पर वॉक करते हुए भी नजर आई थी। मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। उन्होंने इसे स्वीकार भी है। लेकिन शादी को लेकर कुछ बोले नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वे अर्जुन कपूर से शादी करती है तो वे बताने से भी कतराएंगी नहीं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऐसा क्या हुआ जो खेत में दौड़ी मलाइका, फैंस ने देखकर किया यह धमाल

ट्रेंडिंग वीडियो