scriptअर्जुन कपूर से बेहद नफरत करने लगी हैं मलाइका अरोड़ा? इंस्टाग्राम पोस्ट से सामने आया बड़ा सच | Malaika arora hate so much arjun kapoor after breakup fans said love birds separated forever | Patrika News
बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से बेहद नफरत करने लगी हैं मलाइका अरोड़ा? इंस्टाग्राम पोस्ट से सामने आया बड़ा सच

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा अब अर्जुन कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं करती। फैंस इस पोस्ट से हैरान हो रहे हैं।

मुंबईOct 08, 2024 / 03:41 pm

Priyanka Dagar

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के पावर कपल कहे जाते थे। दोनों में उम्र का बड़ा फासला था, इसके बावजूद मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरी के प्यार में पागल थे। हर दिन अपने प्यार का सबूत दोनों इंस्टाग्राम स्टारी और फोटो शेयर कर देते रहते थे। एक दूसरे को किस करते हुए गले मिलते हुए कपल के सोशल मीडिया पर कई फोटो आज भी मौजूद हैं। इसके बावजूद अब अर्जुन मलाइका को फूटी आंख नहीं भाते। हाल ही में मलाइका के पिता की मौत के समय जैसे अर्जुन मलाइका का साथ दे रहे थे। ख्याल रख रहे थे हर किसी को लगा था कि दोनों एक बार फिर साथ आ जाएंगे, पर ऐसा हुआ नहीं। उसके बाद दोनों की दूरियां ज्यादा बढ़ गई। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का कहना है कि मलाइका ने अर्जुन को अब अपनी जिंदगी से पूरी तरह निकाल दिया है। हर कोई हैरान है कि कैसे मलाइका अपना 5 साल का रिश्ता इतनी जल्दी भूल सकती हैं?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर में आ गई हैं हद से ज्यादा दूरी (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ने भले ही ब्रेकअप पर सबके सामने खुलकर बात नहीं की हो, पर अपने पोस्ट में अक्सर दोनों ने ही एक- दूसरे से अलग होने का दर्द जरुर बयां किया है। अब अर्जुन कपूर के पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि दोनों की राहे हमेशा के लिए जुदा हो चुकी हैं। बता दें, कल यानी 7 अक्टूबर को अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस दौरान उन्हें उनके दोस्तों और परिवार के लोगों ने बधाइयां दी। हर किसी ने अर्जुन कपूर की फिल्म का ट्रेलर अपने-अपने इंस्टाग्राम पर लगाया। जिसका स्क्रीन शॉट अर्जुन ने लिया और फिर अपने पोस्ट में शेयर किया। सभी को उन्होंने थैंक यू भी कहा। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को बधाई नहीं दी। उन्होंने अर्जुन के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। न ही एक एक्स गर्लफ्रेंड होने के नाते और न ही एक दोस्त होने के नाते उन्होंने अर्जुन को नई फिल्म की शुभकामनाएं नहीं दी। अब फैंस कह रहे हैं कि मलाइका अर्जुन को अपनी जिंदगी से निकाल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें

अभिषेक से अनबन की खबरों के बीच फिर वायरल हुआ ऐश्वर्या का बड़ा बयान, बोलीं- हमारा झगड़ा रोज…

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे मलाइका अरोड़ा से सवाल (Arjun Kapoor Instagram)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अर्जुन कपूर और मलाइका अब कभी एक साथ नहीं हो सकते इसका बड़ा सबूत मिल गया है।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं वह अर्जुन को दोबारा अपनी जिंदगी में वापिस नहीं चाहतीं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन क्या सच में आप लोगों में इतनी दूरियां आ गई हैं कि अब एक दूसरे को बधाई भी नहीं दे सकते?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मलाइका तुमने और अर्जुन ने एक दूसरे से पागलों वाला प्यार किया, फिर इतनी नफरत कैसे हो गई?”

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अर्जुन कपूर से बेहद नफरत करने लगी हैं मलाइका अरोड़ा? इंस्टाग्राम पोस्ट से सामने आया बड़ा सच

ट्रेंडिंग वीडियो