scriptमलाइका ने बर्थडे केक का पहला टुकड़ा इस खास शख्स को खिलाया, किसी को नहीं थी उम्मीद | Malaika Arora FIRST piece of her birthday cake to THIS special person | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका ने बर्थडे केक का पहला टुकड़ा इस खास शख्स को खिलाया, किसी को नहीं थी उम्मीद

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। मलाइका के इस बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है ….

Oct 24, 2019 / 11:59 am

Shaitan Prajapat

Malaika Arora

Malaika Arora

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ धूमधाम से मनाया। खास बात है कि अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं। मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर पार्टी रखी। इस मौके पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के जन्मदिन की तस्वीरें जबरदस्त वायरल हुई।

Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। मलाइका के इस बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने बर्थडे का केक काटने के बाद सबसे पहले बेटे को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी बहन अमृता उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस पार्टी में मलाइका डांस फ्लोर पर जमकर थिरकतीं नजर आईं। इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए। मलाइका व अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा।
Malaika Arora

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका ने बर्थडे केक का पहला टुकड़ा इस खास शख्स को खिलाया, किसी को नहीं थी उम्मीद

ट्रेंडिंग वीडियो