करीना कपूर खान ने जो फोटो शेयर की है उसमें तैमूर सैफ के पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ही बाथरोब पहना हुआ है जिससे पता चल रहा है कि वो नहा के निकले हैं। इसी के साथ तैमूर की चाल बता रही है कि वो पूरे मस्ती के मूड में हैं। तैमूर की शक्ल इस फोटो में भले ही नहीं दिख रही है लेकिन फैंस को उनकी ये झलक भी बेहद पसंद आ रही है। करीना ने इसी के साथ कैप्शन भी लिखा है- प्यारे भारतवासी, चलो ये करते हैं। जिम्मेदार बनें, घर में रहें और सुरक्षित रहें। 25 मार्च से शुरू हुए 21 दिन के लॉकडाउन पर करीना ने अपना समर्थन दिया है।
बता दें कि करीना कपूर खान ने कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है और उनके 2 मीलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ सोते हुए तस्वीर साझा की थी। साथ ही करीना के इंस्टाग्राम से तैमूर और सैफ की गार्डनिंग वाली फोटो भी खूब वायरल हुई थी।