scriptIn Pics: कपूर खानदान से जुड़ा आलिया भट्ट का रिश्ता, क्रिसमस पर रणबीर कपूर का हाथ थामे पहली बार पहुचीं उनके घऱ, तस्वीरें | In Pics: Alia Bhatt's relationship with Kapoor family | Patrika News
बॉलीवुड

In Pics: कपूर खानदान से जुड़ा आलिया भट्ट का रिश्ता, क्रिसमस पर रणबीर कपूर का हाथ थामे पहली बार पहुचीं उनके घऱ, तस्वीरें

नई दिल्ली। कपूर खादान में हर त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है जिसमें पूरा कपूर कानदान एक जुट होकर सेलिब्रेट करता है। हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस के मौके पर कपूर परिवार ने लंच का आयोजन किया। इस लंच पर एक और खास मेहमान जुड़ गया। ये खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि कपूर परिवार के बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैंये पहली बार है जब करीना कपूर के बाद आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ उनके खानदानी लंच का हिस्सा बनी।

Dec 26, 2019 / 12:28 pm

Pratibha Tripathi

alia-ranbir-4.jpeg

,,

ये पहली बार है जब करीना कपूर के बाद आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ उनके खानदानी लंच का हिस्सा बनी।
आलिया और रणबीर की इन तस्वीरों को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों जल्द ही इस रिश्ते को दूसरा नाम देने वाले हैं।

alia_ranveer-2.jpg

बता दें कि इससे पहले रणबीर कपूर जब कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे तब कैट को भी इस लंच पर ले जा चुके हैं।
इस दौरान रणबीर और आलिया एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले एक दूसरे के साथ इस लंच का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे।

alia_ranverr-3.jpg

सोशल मीडिया पर इनके इस खास अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे है। इसके साथ ही उनकी ये तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
बता दें कि करीना कपूर खान के घर पर हुई क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ बेहद शानदार अंदाज में पहुंचे थे।

alia_ranveer-6.jpeg
इस लंच में कपूर खानदान के अन्य सदस्यों के साथ रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर और पापा ऋषि कपूर भी मौजूद थे। कपूर खानदार के लंच की खास तस्वीरों में शामिल हुए सभी लोगों को आप देख सकते हैं।
इस दौरान रणबीर और आलिया दोनों ही कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे

बता दें कि ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है। दोनों जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / In Pics: कपूर खानदान से जुड़ा आलिया भट्ट का रिश्ता, क्रिसमस पर रणबीर कपूर का हाथ थामे पहली बार पहुचीं उनके घऱ, तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो