क्या इस स्टारडम की कोई कीमत है? इसके जवाब में ऋतिक ने बताया,’कीमत यह है कि आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। सामाजिक जिम्मेदारी आपके कंधे पर होगी। आपको आपके द्वारा कही गई बातों के लिए जवाबदेह होना होगा। आपको अपनी निजता का त्याग थोड़ा बहुत करना होगा।’ हालांकि, इसके लिए ऋतिक के मन में कोई शिकायत नहीं है।
उन्होंने कहा,’लेकिन यह एक छोटी सी कीमत है क्योंकि स्टारडम का इस्तेमाल कई सारी अच्छी चीजों के लिए किया जा सकता है। आप कई सारी चीजों को खोने के साथ-साथ कई चीजों को हासिल भी करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि शिकायत की कोई वजह होनी चाहिए।’