scriptBollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स को प्यार करने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, दांव पर लग गया था करियर | celebs career spoiled because of love vivek oberoi salman khan riya chakrobarty suraj pancholi monika bedi mandakini | Patrika News
बॉलीवुड

Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स को प्यार करने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, दांव पर लग गया था करियर

फैंस अपने पसंदीदा सितारों की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करने का बड़ा जुर्माना भी भरना पड़ा है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

मुंबईJul 08, 2024 / 08:45 am

Vikash Singh

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करने का बड़ा जुर्माना भी भरना पड़ा है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी लव लाइफ ने उनके करियर को प्रभावित किया।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की तकरार आज भी लोगों को याद है। इस विवाद की जड़ ऐश्वर्या राय थीं। साल 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद ऐश्वर्या की नजदीकियां विवेक ओबेरॉय से बढ़ीं। यह बात सलमान को नागवार गुजरी और नतीजतन विवेक ओबेरॉय के करियर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
salman khan

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली को अपने प्यार का बड़ा जुर्माना भरना पड़ा। गर्लफ्रेंड जिया खान की आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि, 10 साल बाद उन पर से आरोप हटा दिए गए, लेकिन इस दौरान उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूरज और उनकी मां इस मुद्दे पर बात करते हुए बेहद भावुक हो गए थे।
suraj pancholi

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी का करियर तब ऊंचाइयों पर था, जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से जुड़ा। अबु सलेम के साथ रिश्ते की वजह से मोनिका का फिल्मी करियर खत्म हो गया। उनकी हिट फिल्में ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ उनके करियर के आखिरी मुकाम साबित हुईं।
monika bedi

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती का जीवन भी उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरी तरह बदल गया। सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगे, जिससे उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। वह धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी से गायब हो गईं।
riya chakrobarthy

मंदाकिनी

‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुई मंदाकिनी का करियर तब डूब गया, जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा। दाऊद के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।
mandakini

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स को प्यार करने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, दांव पर लग गया था करियर

ट्रेंडिंग वीडियो