scriptअनिल कपूर से लीजिए फिट और जवां रहना के टिप्स, पढ़े उनकी स्पेशल डाइट और अलग तरह के वर्कआउट के बारे में | Anil kapoor happy birthday fitness secret diet plan special workout | Patrika News
बॉलीवुड

अनिल कपूर से लीजिए फिट और जवां रहना के टिप्स, पढ़े उनकी स्पेशल डाइट और अलग तरह के वर्कआउट के बारे में

अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नवंबर को है बर्थडे
अनिल कपूर का फिटनेस का राज है उनकी डाइट
63 साल के अनिल कपूर खुद को इस तरह रखते हैं फिट

Nov 23, 2019 / 02:33 pm

Neha Gupta

anil kapoor.jpeg

नई दिल्ली | बॉलीवुड के लखन यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) 24 दिसंबर को अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। अनिल कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो अभी भी यूवा एक्टर्स के साथ हीरों के तौर पर काम करते हैं। अनिल को उनकी एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के तीन बच्चें सोनम कपूर (Sonam Kapoor), रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो इतने स्मार्ट और एनर्जेटिक दिखते हैं कि लोग उनके कायल होते हैं। अनिल कपूर आज भी 30 के दशक के लगते हैं। तो चलिए आपको उनकी फिटनेस (Anil Kapoor Fitness) का राज बताते हैं।

खबरों की मानें, तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) हर रोज़ 2 से 3 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं ताकि खुद को फिट रख सकें। इसके अलावा उनकी फिटनेस का राज़ रोज 10 मिनट की साइकलिंग भी है। इसके साथ वो जॉगिंग, कार्डियो एक्सरसाइज भी करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने खुद बताया था कि रोजाना उनका वर्कआउट (Workout) सेशन बदलता रहता है। अनिल कपूर सुबह 6 बजे उठ जाते हैं और पहले खुद को 10 मिनट वॉर्म अप करते हैं। इसके बाद अपना वर्कआउट शुरु कर देते हैं। हफ्ते में 3 दिन वो जिम में वर्कआउट करते हैं बाकि दिन वो बाहर वर्कआउट करते हैं। अनिल कपूर अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वर्कआउट करते हैं।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की डाइट प्लान की अगर बात करें तो एक बार उन्होंने बताया था कि वो अपनी लाइफस्टाइल को बहुत मेंटेन करके रखते हैं। वो कभी भी एल्कोहल और स्मोकिंग नहीं करते हैं। वो अपने अंदर हमेशा पॉजिटीविटी बनाए रखते हैं और किसी भी चीज़ को लेकर ज्यादा तनाव नहीं लेते हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में हमेशा शामिल रखते हैं और जंक फूड से दूरी बनाए रखते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर हर रोज़ खाली पेट एक बोतल पानी पीते हैं। ब्रेकफास्ट में वो सलाद, गोभी और अंडे के साथ एक सैंडविट खाते हैं। इसके अलावा वो कभी-कभी अनाज भी लेते हैं। दिनभर की बात करें तो वो सेब का जूस पीते हैं। लंच में उबली हुई ब्रोक्ली और अजवाइन खाना पसंद करते हैं। डिनर में कुछ सॉसेस के साथ अलग-अलग सलाद खाते हैं। इसके अलावा वो ब्राउन राइस के साथ दाल भी खाते हैं। तो देखा आपने ऐसा है अनिल कपूर का डाइट प्लान (Anil Kapoor Diet Plan) और उनकी फिटनेस का राज़।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर से लीजिए फिट और जवां रहना के टिप्स, पढ़े उनकी स्पेशल डाइट और अलग तरह के वर्कआउट के बारे में

ट्रेंडिंग वीडियो