scriptआलिया से लेकर बिपाशा तक इन सेलेब्स के घर साल 2022 में गूंजी किलकारी, एक तो दो बार बनी मां | alia bhatt to priyanka chopra sonam kapoor these celebs blesses with babies in 2022 | Patrika News
बॉलीवुड

आलिया से लेकर बिपाशा तक इन सेलेब्स के घर साल 2022 में गूंजी किलकारी, एक तो दो बार बनी मां

साल 2022 को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये साल सेलेब्स के लिए काफी खास रहा किसी के घर शहनाइयां बजीं तो किसी के घर किलकारी गूंजी। बिपाशा से लेकर आलिया तक के घर में मां लक्ष्मी पधारीं।

Dec 08, 2022 / 04:25 pm

Shweta Bajpai

 these celebs blesses with babies

these celebs blesses with babies

साल 2022 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कई ऐसी चीजें हुईं जो यादगार बन गईं। इस साल कई सेलेब्स के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। तो चलिए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।
एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा-

एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर भी इसी साल किलकारी गूंजी है। 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस न्यूज को भी इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट किया था। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर-

14 अप्रैल, 2022 को आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शादी की थी और इसी साल उन्होंने खुशखबरी भी सुना दी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया है। बेटी का नाम कपल ने राहा कपूर रखा है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर-

बिपाशा बसु ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। 12 नवंबर को बिपाशा ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अपनी बेटी का नाम बिपाशा ने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के जरिए बताया था। बिपाशा का मटर्निटी फोटोशूट भी बहुत वायरल हुआ था।
https://twitter.com/bipsluvurself/status/1591378573008375808?ref_src=twsrc%5Etfw
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया –

कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने एंकर हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में शादी की थी। भारती ने 3 अप्रैल, 2022 को एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम लक्ष्य लंबाचिया है।
https://twitter.com/bharti_lalli?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका चोपड़ा और निक-

ग्‍लोबल आइकन और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मां बन गई हैं। प्रियंका के घर सरोगेसी की मदद से बेटी ने जन्‍म लिया है। इस समय प्रियंका अपनी बेटी के साथ मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं।
https://twitter.com/priyankafiles/status/1572224792279027721?ref_src=twsrc%5Etfw
काजल अग्रवाल और गौतम कीचलू-

साउथ इंडस्‍ट्री की एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले साल बिजनेसमैन गौतम कीचलू से शादी की थी। काजल ने 19 अप्रैल को बेटे को जन्‍म दिया है। काजल ने इंस्‍टाग्राम पर अपने प्रेगनेंट होने की खबर शेयर की थी।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
देबिना बनर्जी और गुरमीत

देबिना बनर्जी ने 14 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को नवंबर 11 को जन्म दिया है। हालांकि, उनकी डुअल प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को लेकर खुलकर बात की थी।
https://twitter.com/imdebina?ref_src=twsrc%5Etfw
शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री-

मशहूर टेलिविजन स्टार अपूर्व अग्निहोत्री और पत्नी शिल्पा सकलानी के घर खुशियां आई हैं। एक्ट्रेस के घर बेटी ने दशतक दिया है। बीते दिन अभिनेत्री ने अपने बच्चे का वीडियों भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। शादी के करीब 18 साल बाद एक बेटी के पैरेंट्स बनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं कपल। कमाल की बात ये है कि अपूर्व अग्निहोत्री को यह तोहफा उनके जन्मदिन के अवसर पर मिला है। 2 दिसंबर को उनकी बेटी का जन्म हुआ इसी दिन अपूर्व अग्निहोत्री भी अपना जन्मदिन मनाते हैं।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आलिया से लेकर बिपाशा तक इन सेलेब्स के घर साल 2022 में गूंजी किलकारी, एक तो दो बार बनी मां

ट्रेंडिंग वीडियो