scriptAlia Bhatt और उनकी गर्ल गैंग ने बिकिनी तस्वीर की शेयर, मालदीव में कर रहे हैं जमकर मस्ती | Alia Bhatt and her girl gang shares bikini photos | Patrika News
बॉलीवुड

Alia Bhatt और उनकी गर्ल गैंग ने बिकिनी तस्वीर की शेयर, मालदीव में कर रहे हैं जमकर मस्ती

आलिया भट्ट अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में बिता रही हैं छुट्टियां
समुद्र किनारे बिकिनी पहने तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल

Feb 07, 2021 / 09:48 pm

Sunita Adhikari

alia_bhatt.jpg

Alia Bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पॉपलुर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों आलिया फिल्मों से ब्रेक लेकर मालदीव (Maldives) में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ यहां छुट्टियां बिता रही हैं।
मालदीव से आलिया ने अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह समुद्र किनारे बैठी हुई नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब आलिया और उनकी गर्ल गैंग की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सभी बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया पिंक बिकिनी पहने हुए दोस्तों के साथ मालदीव में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड आकान्क्षा रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
https://twitter.com/Akansharanjan?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले आलिया ने अपने अकाउंट से फोटोज़ पोस्ट की थीं। जिसमें वह ब्लू टाइ एंड डाई स्ट्रेपलेस ब्रा के अलावा आलिया भट्ट प्रिंटेड बिकिनी में समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/aliaa08?ref_src=twsrc%5Etfw
आलिया भट्ट टाइम टू टाइम वेकेशन पर जाती रहती हैं। इससे पहले आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ यूरोप घूमने गई थीं। यहां से भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार आलिया भट्ट फिल्म सड़क में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में थीं। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। लोगों ने इस फिल्म को बायकॉट कर दिया था। इसके लिए आलिया जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके साथ ही, वह फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ में दिखेंगी।
https://twitter.com/hashtag/AliaBhatt?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Alia Bhatt और उनकी गर्ल गैंग ने बिकिनी तस्वीर की शेयर, मालदीव में कर रहे हैं जमकर मस्ती

ट्रेंडिंग वीडियो