मौजूदा समय में रजक मंत्रालय के पीएचई विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस महिला का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। डॉ. जीवन सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2023 से अब तक महिला उन्हें धमकाती आ रही है। वह खुद को पत्रकार बताकर उनसे ऑफिस में मिली थी। बाद में अपनी मर्जी का काम करने का दबाव डालने लगी और रेप के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।
रीवा में 32 लोगों पर दर्ज कराया था शारीरिक शोषण का केस
आरोपी महिला ने जिला न्यायालय रीवा में अपने गांव के 32 लोगों के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट करने के संबंध में परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने सभी मामलों को संदिग्ध मानते हुए एक साथ 32 केस में खात्मा कर दिया था। आरोपी महिला के खिलाफ गोविंदगढ़ में 3 केस दर्ज हैं। महिला अपराध शाखा में 5 व्यक्तियों के खिलाफ अश्लीलता और दुष्कर्म करने का केस के साथ गोविंदगढ़, सिविल लाईन, बिछिया में अलग-अलग लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के 4 केस दर्ज करा चुकी है। भोपाल में महिला के ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।
मनीषा मार्केट से आरोपी महिला गिरफ्तार
हबीबगंज थाना प्रभारी सरिता वर्मन ने बताया कि आरोपी महिला को मनीषा मार्केट से शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। महिला रीवा की रहने वाली है। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही वह रीवा भागने की फिराक में थी। वह 5 जून को रीवा से भोपाल आई थी और 2 दिनों से एक होटल में रह रही थी।