Navratri 2024 : भारत के अनोखे मंदिर, जहां एक ही प्रांगण में होती है माता के 9 रूपों की पूजा
Navratri 2024 : मध्यप्रदेश में मां चंद्रघंटा का कोई विशेष मंदिर तो नहीं है लेकिन ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद है जहां माता के नौ रूपों की एक साथ पूजा की जाती है। तो चलिए जानते है कि एमपी में कहां-कहां की जाती है मां दुर्गा के तीसरे रूप की आराधना…
Navratri 2024 : मध्यप्रदेश में नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ गया है। रोजाना मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा के लिए भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा बड़े विधि-विधान से की जाती है। मध्यप्रदेश में मां चंद्रघंटा का कोई विशेष मंदिर तो नहीं है लेकिन ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद है जहां माता के नौ रूपों की एक साथ पूजा की जाती है। तो चलिए जानते है कि एमपी में कहां-कहां की जाती है मां दुर्गा के तीसरे रूप की आराधना…
बता दें कि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में शुमार नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है। इस समय शारदीय नवरात्रि का रंग मध्यप्रदेश समेत पुरे देश में देखने को मिल रहा है। माता के नौ रूपों की पूजा के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे लगी हुई है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी और तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन का बड़ा महत्त्व है।
बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Temple)
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माता दुर्गा के नौ रूपों की एक साथ पूजा की जाती है। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित है। भक्तों का कहना है कि बिना मन्नत मांगे इस मंदिर में कोई भी मुराद पूरी नहीं होती है।
मैहर जिले में चित्रकूट पर्वत की ऊंची चोटी पर विराजमान शारदा माता मंदिर पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां आम दिनों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीँ नवरात्रि के समय देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते है। इस मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्र में मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए भी भक्त मैहर के इस पावन स्थल पर आते है। मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भक्त सच्चे दिल से मन्नत मांगता है, शारदा मां उसकी पुकार जरूर सुनती है।
Hindi News / Bhopal / Navratri 2024 : भारत के अनोखे मंदिर, जहां एक ही प्रांगण में होती है माता के 9 रूपों की पूजा