कौन-कौन सी महिलाएं संभाल रही कमान
मोहन सरकार में रूचिका चौहान ग्वालियर, ऋजु बाफना शाजापुर, प्रतिभा पाल रीवा, संस्कृति जैन सिवनी, रानी बाटड़ मैहर, अदिति गर्ग मंदसौर, नेहा मीणा झाबुआ , शीतला पटले नरसिंहपुर, भव्या मित्तल बुरहानपुर और सोनिया मीणा नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर हैं। यह सभी महिलाएं अपना काम पूरी निष्ठा के साथ कर रही हैं।
वीरा राणा संभाल चुकी हैं मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
मुख्य सचिव वीरा राणा हाल ही में सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके बाद मुख्य सचिव का पद अनुरान जैन ने संभाला है। वीरा राणा को मोहन सरकार द्वारा 6 महीने का अतिरिक्त एक्सटेंशन भी दिया गया था। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया था कि प्रशासनिक बागडोर महिलाओं के हाथ में थी।
कैबिनेट में काम संभाल रहीं 5 महिलाएं
मोहन सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। इनमें से महिला मंत्री संपत्तिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह शामिल हैं। जो कि सरकार में मंत्री पद संभाल रही हैं।
राजा विक्रमादित्य मॉडल पर काम कर रही सरकार
डॉ मोहन यादव राजा विक्रमादित्य के प्रशासनिक मॉडल को प्रदेश में लागू कर रहे हैं। इसी कारण से महिला कलेक्टरों की संख्य 3 से पहुंचकर 10 हो गई है। आने वाले दिनों में कमिश्नर की कुर्सी भी महिलाएं संभालती नजर आएंगी।