scriptएमपी में जलेबी बनाते रह गए कांग्रेसी, हरियाणा में हो गया खेला | mp news Congress kept making jalebi in MP, game was played in Haryana | Patrika News
भोपाल

एमपी में जलेबी बनाते रह गए कांग्रेसी, हरियाणा में हो गया खेला

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेसी हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान आने के बाद जलेबी बनाते नजर आए।

भोपालOct 08, 2024 / 01:46 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग जारी है। जिसके शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे हुई तो राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर नेता जलेबी बनाकर बांटते नजर आए। इसके बाद जब कांग्रेस पीछे हुई तो नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई। बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी वाला बयान काफी चर्चा में था।

भाजपा ने जमकर साधा निशाना


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि देश भर में राहुल गांधी का जलेबी की फ़ैक्टरी के बयान को लेकर मज़ाक़ बन रहा है और ख़ुद कांग्रेसी भी मज़ाक़ उड़ाने में पीछे नहीं है। भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी बनाकर , राहुल गांधी को संदेश देते कांग्रेसी कि जलेबी किसी फ़ैक्टरी में नहीं बनती है। जलेबी तो ऐसे बनती है। पार्टी गई तेल लेने के बाद अब राहुल गांधी गये फैक्टरी में जलेबी लेने।

कांग्रेस की ओर से भी दिया गया बयान

कांग्रेस प्रवक्ता अमित शर्मा और कांग्रेस नेता प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जलेबी बन चुकी है। हरियाणा की पक रही है। जम्मू कश्मीर में मोहब्बत की जलेबी बनी है। वहीं हरियाणा में किसान और पहलवानों की मेहनत चासनी घोलेगी।

Hindi News / Bhopal / एमपी में जलेबी बनाते रह गए कांग्रेसी, हरियाणा में हो गया खेला

ट्रेंडिंग वीडियो