scriptदिल्ली की अगली सीएम आतिशी का क्या है एमपी कनेक्शन, जानें सबकुछ | MP connection of Delhi next CM Atishi Marlena, know everything | Patrika News
भोपाल

दिल्ली की अगली सीएम आतिशी का क्या है एमपी कनेक्शन, जानें सबकुछ

Delhi Next CM Atishi Marlena : दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी मार्लेना का मध्यप्रदेश से बेहद खास नाता है। आइए जानते हैं क्या आतिशी का एमपी से खास कनेक्शन…

भोपालSep 17, 2024 / 07:12 pm

Himanshu Singh

Atishi Marlena MP connection
Delhi Next CM Atishi Marlena: अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब अगली सीएम आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) बनने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि, एमपी से आतिशि मार्लेना का खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने साल 2015 में घोघलगांव में जल सत्याग्रह किया था। इस दौरान मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार को घेरती नजर आई थी।

आतिशी का एमपी से खास कनेक्शन है


साल था 2015 और महीना था अप्रैल। खंडवा के ओंकारेश्वर बांध के कारण 11 गांव डूब गए थे। उनके विस्थापन के लिए खंडवा जिले में सत्याग्रह हुआ था। इस सत्याग्रह को आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष रहे चुके आलोक अग्रवाल द्वारा शुरु किया गया था। इस दौरान उस सत्याग्रह में आतिशी (Atishi Marlena) भी शामिल हुई थीं। वह इस आंदोलन के पहले से ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई थी। यह आंदोलन करीब 32 दिनों तक चला था। हालांकि, आंदोलन में कोई सफलता नहीं मिली थी।
atishi in satyagrah khandwa

आतिशी ने एमपी में एनजीओ से जुड़कर किया काम


आतिशी मार्लेना ने मध्यप्रदेश के एक एनजीओ से जुड़कर लगभग पांच साल काम किया है। उन्होंने भोपाल से सटे हुए गांवों में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग और शिक्षा आश्रम से जुड़कर काम किया। उन्होंने गांवों-गांवों के दौरे किए।

कौन हैं आतिशी के पति (Kaun Hain Atishi Ke Pati)


दिल्ली की सत्ता की चाभी संभालने जा रही आतिशी के पति प्रवीण सिंह से पहली मुलाकात राजधानी भोपाल में ही हुई थी। इस दौरान वह दोनों साथ में एनजीओ में काम कर रहे थे। फिर दोनों की शादी हो गई। बाद में आतिशी राजनीति में सक्रिय हुई। हालांकि आतिशी के पति लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। आतिशी के पति प्रवीण सिंह रिसर्चर और एजुकेटर हैं। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से पढ़ाई की और फिर आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई की। वह भारत और अमेरिका की कई कंपनियों के साथ कर चुके हैं।

Hindi News/ Bhopal / दिल्ली की अगली सीएम आतिशी का क्या है एमपी कनेक्शन, जानें सबकुछ

ट्रेंडिंग वीडियो