scriptडॉ. गुलाब कोठारी ने कहा, अच्छे प्रत्याशी और वोटिंग से बदलेगी तस्वीर | Last day of Dr Gulab Kothari Jana Gana Mana Yatra in MP | Patrika News
भोपाल

डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा, अच्छे प्रत्याशी और वोटिंग से बदलेगी तस्वीर

चुनाव में सभी अपनी महती भूमिका निभाएं। सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने युवा, इन्फ्लुएंसर, पर्यावरणविद, किसान समूह, समाजसेवी और व्यापारियों के ग्रुप से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।

भोपालSep 24, 2023 / 07:55 pm

deepak deewan

babuji2410.png

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी

युवा ही कल के बदलाव के नायक हैं। वे अपने मुद्दे उठाएं। खुद को चुनाव से जोड़ें। नेताओं को बताएं, शहर की क्या समस्याएं हैं। व्यापारी वर्ग हो या फिर कोई और। अच्छे प्रत्याशी के चयन और मतदान में अपनी भूमिका निभाकर ही स्वस्थ समाज बना सकते हैं। लोकतंत्र की रक्षा तभी होगी। चुनाव में सभी अपनी महती भूमिका निभाएं। सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने युवा, इन्फ्लुएंसर, पर्यावरणविद, किसान समूह, समाजसेवी और व्यापारियों के ग्रुप से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।

मध्यप्रदेश में जन-गण-मन-यात्रा के पहले चरण के आखिरी दिन डॉ. गुलाब कोठारी के लिए एनजीओ सानिध्य के तत्वावधान में होटल सयाजी में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. गुलाब कोठारी ने कई जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत चर्चा भी की। पर्यावरणविदों से कहा कि मास्टर प्लान पर पत्रिका का एक केस नजीर बना हुआ है। इसी को आधार बनाकर मध्यप्रदेश में भी काम जरूरी है। व्यापारी वर्ग भी चुनाव में महती भूमिका निभाएं।

एमपी में इंदौर से देवास, सीहोर होते हुए बैरागढ़ के रास्ते यात्रा 190 किमी का सफर तय कर जन-गण-मन यात्रा भोपाल पहुंची थी। कोठारी ने पांच दिन में करीब 800 किमी की यात्रा में किसान, स्टार्टअप ग्रुप, महिला, सामाजिक संगठन, व्यापारी, जनप्रतिनिधियों से वन टू वन और समूह चर्चा की।

पलायन नहीं रुका तो छवि खराब होगी
कोठारी ने आखिरी पड़ाव पर बातचीत में कहा कि मालवा निमाड़ में पलायन एक बड़ी समस्या है। यह नहीं रुका तो सरकार की छवि खराब होगी।

start-up_group.png
स्टार्टअप ग्रुप से चर्चा करते हुए गुलाब कोठारी ने शहर के युवाओं से उद्यमिता के प्रयासों के बारे में जाना। स्टार्टअप से जुड़े युवाओं ने अपने-अपने स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा-युवाओं के कांसेप्ट यूनिक हैं। बस ईमानदारी के साथ इन्हें धरातल पर उतारने की जरूरत है।
industrialist.png

व्यापारियों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए गुलाब कोठारी ने कहा व्यापारी और किसान समाज की रीढ़ हैं। यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इनकी समस्याओं से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए सरकार की नीतियां स्पष्ट और साफ होनी चाहिए। जो भी विसंगतियां हैं वे दूर होनी चाहिए।

environmentalist.png

कोठारी से पर्यावरणविदों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्रिका हमेशा मुद्दे उठाता रहा है। ऐसे दमदार लेखन से ही शहर की इकोलॉजी बचाने में मदद मिली हैं। यूथ और इन्फ्लुएंसर ग्रुप्स ने आगामी चुनाव में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए पार्टियों का उन पर दबाव बताया। सोशल मीडिया के बच्चों पर असर पर चिंता जताई।

babuji242.png
सभी ने की प्रशंसा
हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पत्रिका जनहित की बातों को उठाता है। डॉ. गुलाब कोठारी साहित्यिक विधा के धनी हैं। उनके अनुभव सीखने को प्रेरित करते हैं। संवाद में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वर्तमान राजनीतिक स्थितियों को समझने के लिए इस तरह की यात्रा अनूठा प्रयास है।
भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि 40 साल की राजनीति में पहली बार देख रहा हूं कोई अखबार समूह निमाड़ से लेकर मालवा तक जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों और समस्याओं पर बात कर रहा है। चर्चा में पत्रिका समूह की भावनाएं जानने का मौका मिला। पत्रिका सच पर आधारित कंटेंट प्रकाशित करता है। यही उसकी ताकत है।

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के अनुसार प्रदेश में जनहित के मुद्दे गौण हैं। सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हालत यह है कि ऐसे लगता है जैसे धारा-144 लागू है। कांग्रेस चाहती है कि लोकतंत्र मजबूत हो। कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करेगी।
बीसीएल के फाउंडर आनंद शर्मा के अनुसार बेरोजगारी और रोजगार को लेकर गुलाब कोठारी का विजन बहुत स्पष्ट है। यह युवाओं को दिशा देने वाला है। आज बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। इस मुद्दे को पत्रिका समूह बड़ी शिद्दत के साथ उठाता है। पत्रिका के कार्यों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शहर में कई स्टार्टअप शुरू हुए हैं जो शहर हित में हैं।
भोपाल एक साथ टीम वेस्ट के सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि चुनावों की सार्थकता और उसकी महत्ता को समझने को लिए जनमनगण जैसी यात्राएं बहुत जरूरी हैं। इससे चुनाव का अच्छा माहौल बनता है। गुलाब कोठारी से भोपाल के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। काफी महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले हैं। काफी कुछ हमने सीखा।
बेगम ऑफ भोपाल की वीनू धीर ने बताया कि महिलाओं को आगे लाने के मुद्दे पर गुलाब कोठारी से बहुत ही सकारात्मक ढंग से चर्चा हुई। शहर और प्रदेश के मुद्दों पर बात हुई। आने वाले समय में चुनाव होने हैं, प्रत्याशी चयन से लेकर मतदान तक की महत्ता जानी गयी।
भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि गुलाब कोठारीजी से व्यापरियों और होटल व्यवसायियों की परेशानियों पर चर्चा हुई। व्यापारियों की अनेक समस्याएं हैं। सरकार को उन पर ध्यान देना चाहिए। जीएसटी से लेकर कई तरह के अन्य टैक्स को लेकर विसंगतियां हैं। इनका समाधान होना चाहिए। यात्रा का उद्देश्य यही है सभी सोच-समझ कर वोट दें और सही प्रतिनिधि चुनें।
पर्यावरणविद सुभाष सी. पांडेय के अनुसार आज विकास योजनाएं राजनीति में उलझ गयी हैं। कई अफसरों के कैचमेंट में बंगले हैं। मास्टर प्लान में विसंगतियां हैं। इस पर काम करने की जरूरत है। शहर हित में और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लान बने। खुशी है कोई तो है जो इस बारे में सोच रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल राठी के अनुसार राजस्थान में पत्रिका समूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया कार्य एक नजीर है। उसी तरह का काम मप्र और राजधानी भोपाल में भी होना चाहिए। मास्टर प्लान पर और स्पष्ट काम करने की जरूरत है। ताकि शहर की प्राकृतिक धरोहर को बचाया जा सके। हमने इन्हीं मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
वृक्ष मित्र सुनील दुबे के अनुसार शहर में तेजी से पेड़ कट रहे हैं। विकास के नाम पर वृक्षों को काटा जा रहा है। जबकि, उन्हें बचाया जा सकता था। खंडवा से लेकर बुरहानपुर तक पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। खंडवा में 45 किलो मीटर जंगल काट दिया गया। संतोष की बात है पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।।
भोपाल चेंबर कॉमर्स आफ इंडस्ट्री के प्रवक्ता अजय देवनानी के अनुसार गुलाब कोठारी से काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। राजनीति से लेकर चुनावों तक। वे राजनीति में सुचिता को लेकर जनजागरण यात्रा पर निकले हैं। छात्र, व्यापारी और बेरोजगारी हर मुद्दे पर बात कर रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है। भोपाल स्वच्छ और सुंदर शहर है। इसकी भी चिंता गुलाब कोठारी को है। इस तरह के कार्यक्रमों से ही शहर बचेगा।
भोपाल ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी के अनुसार गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा से यह सीखने को मिला कि अगले पांच साल के लिए ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए जो दुख-सुख में साथ खड़ा हो। ये शहर एवं प्रदेश के विकास को गति देने का मौका है। मतदान इसी बात को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
समाजसेवी मीता बाधवा के मुताबिक यह कितनी बड़ी बात है कि एक अखबार समूह जनता की समस्याओं के लिए जनगणमन यात्राएं निकाल रहा है। समूह के प्रमुख लोगों से मिल रहे हैं। शहर के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके लिए पत्रिका धन्यवाद की पात्र है। ऐसा काफी कम ग्रुप ही करते हैं। हमने अपनी बात रखी है।
क्रेड मुद्रा की पारुल श्रीवास्तव ने कहा कि हथेली फैलाने की जगह देने वाली हो। हम जो काम कर रहे हैं, उससे सोसाइटी को भी कुछ वापस मिलना चाहिए। सोसाइटी के लिए भी कुछ करना चाहिए। हाथों की हथेली मांगने की बजाए देने वाली होनी चाहिए। लंबी रेस तभी दौड़ पाएंगे जब हम सोसाइटी को लौटाएंगे।
https://youtu.be/jRMj-Xg_dMg

Hindi News/ Bhopal / डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा, अच्छे प्रत्याशी और वोटिंग से बदलेगी तस्वीर

ट्रेंडिंग वीडियो