scriptKarwa Chauth 2022: आपके शहर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें सभी शहरों की लिस्ट | Karwa Chauth 2022 Moon Timing | Patrika News
भोपाल

Karwa Chauth 2022: आपके शहर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें सभी शहरों की लिस्ट

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी व्रत…

भोपालOct 13, 2022 / 11:38 am

Astha Awasthi

karwa-chauth-chand-1571286991-lb.jpg

Karwa Chauth

भोपाल। करवा चौथ का व्रत (karwa chauth 2022) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को धुमधाम से किया जाता है। यह पर्व सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा है। रात्रि में महिलाएं पहले छलनी से चंद्रदेवता के दर्शन करेंगी, फिर पति के दर्शन करेंगी। इसके बाद निर्जला व्रत का पारायण करेंगीं।

व्रत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और महिलाओं ने विशेष तैयारियां कर रखी है। बाजारों में जगह-जगह करवा सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं और खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस मौके पर सहज शिक्षा समाधान जन कल्याण सामाजिक समिति की ओर से सामूहिक करवा चौथ का आयोजन सरस्वती स्कूल प्रांगण कोटरा सुल्तानाबाद में किया जाएगा। बता दें कि भोपाल में रात्रि 8:30 के बाद चंद्रदर्शन होंगे।

इस बार करवा चौथ की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अक्तूबर 2022 को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्त काल में भी की जा सकती है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार कोई भी शुभ कार्य या पूजा उस दिन के अभिजीत मुहू्र्त में किया जा सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा और क्या है पूजा का मुहूर्त.

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त:

करवा चौथ चंद्रोदय समय- 13 अक्टूबर 2022, रात 8.19 बजे
करवा चौथ पूजा समय- 13 अक्टूबर 2022, 06.01 PM – 07.15 PM (अवधि: 1 घंटा 14 मिनट)

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय

दिल्ली-8 बजकर 09 मिनट पर
नोएडा – 8 बजकर 08 मिनट पर
मुंबई – 8 बजकर 48 मिनट पर
जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट पर
देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट पर
लखनऊ – 7 बजकर 59 मिनट पर
शिमला – 8 बजकर 03 मिनट पर
गांधीनगर – 8 बजकर 51 मिनट पर
इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट पर
भोपाल – 8 बजकर 30 मिनट पर
अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट पर
कोलकाता- 7 बजकर 37 मिनट पर
पटना – 7 बजकर 44 मिनट पर
प्रयागराज- 7 बजकर 57 मिनट पर
कानपुर- 8 बजकर 02 मिनट पर
चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट पर
लुधियाना- 8 बजकर 10 मिनट पर
जम्मू – 8 बजकर 08 मिनट पर
बंगलूरू- 8 बजकर 40 मिनट पर
गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट पर
असम – 7 बजकर 11 मिनट पर

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8efmve

Hindi News / Bhopal / Karwa Chauth 2022: आपके शहर में कब निकलेगा चांद, यहां देखें सभी शहरों की लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो