scriptNational Parks : भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा नेशनल पार्क, यहां देखें लिस्ट | highest number of national parks in Madhya Pradesh see the list here | Patrika News
भोपाल

National Parks : भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा नेशनल पार्क, यहां देखें लिस्ट

National Parks : भारत के दिल यानी कि मध्यप्रदेश में अनोखी विविधताओं का पिटारा है। यहां की वादियों में स्विट्जरलैंड का एहसास, आस्थामय तीर्थस्थल, सदियों पुरानी दास्तान सुनाती ऐतिहासिक इमारतें। इसके आलावा मध्यप्रदेश के सिर पर सबसे ज्यादा राष्ट्रिय उद्यान के नाम का ताज भी सजा है।

भोपालSep 16, 2024 / 06:49 pm

Avantika Pandey

mp national park
National Parks : भारत के दिल यानी कि मध्यप्रदेश में अनोखी विविधताओं का पिटारा है। यहां की वादियों में स्विट्जरलैंड का एहसास, आस्थामय तीर्थस्थल, सदियों पुरानी दास्तान सुनाती ऐतिहासिक इमारतें। इसके आलावा मध्यप्रदेश के सिर पर सबसे ज्यादा राष्ट्रिय उद्यान के नाम का ताज भी सजा है। 11 नेशनल पार्क के साथ यह प्रदेश पहले नंबर पर आता है। विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को घर देने वाले इस राज्य में मौजूद नेशनल पार्क से ही इंस्पायर होकर रूडयार्ड किपलिंग ने ‘द जंगल बुक’ में बच्चों के बीच लोकप्रिय मोगली के किरदार की कल्पना की थी।
इनमे पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, संजय राष्ट्रीय उद्यान समेत कई नेशनल पार्क है जो भारत ही नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय है। तो चलिए करते है सफर शुरू, जिसमे जानेंगे प्रदेश के 11 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में जिससे सजा है भारत का दिल ……

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

van vihar
झीलों के शहर भोपाल की खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान करता है। यह शहर के बड़े तालाब के पास स्थित है। इसे केंद्रीय चिडियांघर से स्मॉल जू की मान्यता भी मिली हुई है।

डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान

dinasoure jivashm
यह धार जिले के बाग क्षेत्र में 89 हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूद है। इस नेशनल पार्क में सदियों पुराने जीवाश्मों को संगृहीत किया गया है। यहां भरी संख्या में पर्यटक घूमने जाते है।

पन्ना नेशनल पार्क

panna national park
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान कई तरह के वन्यजीवों का बसेरा है। यहां बाघ, तेंदुआ,और चिंकार, चीतल, नीलगाय, सुस्त भालू, के आलावा कई जानवर मौजूद है।

संजय राष्ट्रीय उद्यान

sanjay natinal park
संजय राष्ट्रीय उद्यान को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित एक नेशनल पार्क है।

फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान

fossil national park
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शाहपुरा के पास फॉसिल जीवाश्म नेशनल पार्क है, जिसमे 18 जीववैज्ञानिक कुलों के 31 वंशों के पौधों के जीवाश्म मिलते है।

सतपुड़ा नेशनल पार्क

satpuran national park
देशभर में पर्यटन का केंद्र बना सतपुड़ा नेशनल पार्क में प्राकृतिक जल से भरपूर २१३३ वर्ग किलोमीटर में नर्मदापुरम से बैतूल, छिंदवाड़ा की सिमा तक फैला हुआ है। यहां 73 बाघों का रहवास है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

bandhawgarh national park
यह एमपी के उमरिया जिले में स्थित है, जिसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।

कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान

kanha kisali
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान एशिया के सबसे खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है। यहां खुले घास के मैदान है जहां कला हिरन, चीतल, सांभर, बारासिंघा को एक साथ देखा जा सकता है। यह बालाघाट जिले में स्थित है।

ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान

Omkareshwar National Park
ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2004 में खंडवा जिले में हुई थी।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान

Pench National Park
पेंच राष्ट्रीय उद्यान को मोगली लैंड भी कहा जाता है। यह सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में स्थित है।

माधव राष्ट्रीय उद्यान

Madhav National Park
माधव नेशनल पार्क शिवपुरी शहर के पास स्थित है और ऊपरी विंध्यन पहाड़ियों का हिस्सा है।

Hindi News/ Bhopal / National Parks : भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा नेशनल पार्क, यहां देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो