scriptBhopal News- कलियासोत में 13 शटर के पास नए बाघ की एंट्री | Entry of new tiger near 13 shutter in bhopal Kaliasot | Patrika News
भोपाल

Bhopal News- कलियासोत में 13 शटर के पास नए बाघ की एंट्री

– पेड़ के नीचे आराम कर रहा था बाघ, 10 मीटर दूर से कैमरे में किया रिकॉर्ड

भोपालMay 11, 2023 / 10:16 pm

दीपेश तिवारी

tiger_in_city.png

भोपाल। कलियासोत वन क्षेत्र में बाघिन और चार शावकों के अलावा एक और बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम के कैमरों ने इसे एक पेड़ के नीचे आराम करते हुए रिकॉर्ड किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह बाघिन टी-123 का शावक है। सुरक्षा के लिए वन विभाग ने टीमें लगाई हैं। जानकारी के मुताबिक रोज की तरह गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान कलियासोत में 13 शटर के पास बाघ पेड़ के नीचे आराम करते मिला। पेट्रोलिंग वाहन काफी करीब तक पहुंच गया था। इसके फोटो और वीडियो वाहन में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुए हैं। बताया गया कि करीब जाने के बाद भी बाघ शांत था। अधिकारियों ने बताया यह वयस्क बाघ है, जिसकी उम्र करीब ढाई साल है।

जिला वन अधिकारी आलोक पाठक ने बताया कि यह चंदनपुरा और कलियासोत जंगल का हिस्सा है। इससे पहले भी यहां कई बार बाघ का मूवमेंट रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

बुलमदर फार्म के आसपास बाघिन और चार शावक रू बुल मदर फार्म के आसपास एक बाघिन और चार शावकों का मूवमेंट हैं। दस दिन पहले ही यहां बाघिन ने दो बछड़ों का शिकार किया था। इस क्षेत्र में कुछ रेस्टोरेंट भी बन गए हैं।

छह माह पहले मेनिट में की थी एंट्री: अक्टूबर 2022 में बाघ ने मेनिट परिसर में एंट्री की थी। करीब 15 दिन दहशत का माहौल रहा है। कुछ दिन के लिए लिए संस्थान में क्लासेस बंद कर दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें

जब बाघ के सामने आ गया एक मोर, यह नजारा देख लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट्स

वहीं दूसरी ओर एक अन्य मामले महू के आर्मी क्षेत्र से गुरुवार सुबह तक भी बाघ बाहर नहीं निकल पाया है। इस कारण लोग दहशत में हैं और आर्मी क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर रखा है। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है, लेकिन बाघ कैमरे में बार-बार कैद होता नजर आ रहा है। गुरुवार को भी फारेस्ट विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के दौरे पर थे।

तीन दिनों से सेना क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है, लेकिन अब तक वन विभाग और सेना उसकी लोकेशन पता नहीं कर पाई है। इधर, देर रात आर्मी के कैमरे में दोबारा बाघ घुमता हुआ नजर आया। इसके बाद बुधवार को वन विभाग और सेना ने आर्मी वार कॉलेज परिसर के एक रास्ते को छोड़ सभी रास्तों को बंद कर दिया है, ताकि बाघ जंगल की ओर जाए तो पता चल जाए। वन विभाग ने पिंजरे भी लगा दिए हैं।

https://youtu.be/dhG4gQeDqc8

Hindi News / Bhopal / Bhopal News- कलियासोत में 13 शटर के पास नए बाघ की एंट्री

ट्रेंडिंग वीडियो