प्रश्नपत्र में कठिन प्रश्र कम होंगे और औसत सवाल ज्यादा होंगे। वहीं ऐसे प्रश्र कम होंगे जिनके जवाब बड़े हैं। परीक्षा तैयारी में विद्यार्थियों को आसानी हो इसके लिए प्रश्नपत्र का ब्लू प्रिंट अभी से जारी हो गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र दोनों कक्षाओं की परीक्षा आयोजित कराएगा। प्रदेश से करीब 50 लाख विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:
मोहन सरकार की बड़ी सौगात ! आ रही नई योजना, अब घर बैठे सबको मिलेगा राशन प्रश्नपत्र में होंगे 26 प्रश्न
राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी ब्लू प्रिंट के मुताबिक प्रश्नपत्र में 26 प्रश्न होंगे। इनमें से बहु विकल्पीय और रिक्त स्थान भरने वाले प्रश्रपत्र 5-5 होंगे। हर प्रश्न पर एक नंबर रहेगा। वहीं लघु उत्तरीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्रों की संख्या 6-6 होगी। ये 12 और 16 अंकों के होंगे। प्रश्नपत्र में चार ऐसे प्रश्न होंगे जिनके जवाब देने की शब्द सीमा 100 है। इन्हें दीर्घ उत्तरीय प्रश्रों की श्रेणी में रखा गया है। इन पर 20 अंक होंगे।
5वीं और 8वीं के होते हैं बोर्ड एग्जाम
एमपी बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं में भी बोर्ड लिया जाता है। एमपी की तरह राजस्थान बोर्ड भी 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करती है। हालांकि बहुत कम स्टेट में 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षा का सिस्टम लागू है।