scriptLadli Behna Yojana का लाभ ले रहीं महिलाएं जल्द बनेंगी ‘लखपति’, शिवराज सिंह चौहान ने किया था ये ऐलान | Big Update for Ladli Behna lakhpati didi yojana how to get benefit documents eligibility | Patrika News
भोपाल

Ladli Behna Yojana का लाभ ले रहीं महिलाएं जल्द बनेंगी ‘लखपति’, शिवराज सिंह चौहान ने किया था ये ऐलान

Ladli Behna Yojana से जुड़ी महिलाओं के साथ आप भी जानें महिलाएं कैसे बन रहीं लखपति, किस योजना से मिलेगा लाभ

भोपालJul 02, 2024 / 04:00 pm

Sanjana Kumar

Lakhpati didi
Ladli Behna Yojana की तरह ही एमपी के महिलाएं एक और योजना का लाभ ले सकेंगी। लेकिन इस योजना का लाभ भी पात्र महिलाओं को ही दिय़ा जाएगा। इस योजना से जुड़ने के बाद महिलाएं स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रही हैं और लखपति दीदी के नाम से जानी-पहचानी जा रही हैं। अगर आप भी लाडली बहना योजना की पात्र हैं, तो इस योजना से जुड़ना आपके लिए ज्यादा आसान होगा, क्योंकि ये सभी महिलाएं इस योजना की पात्रता रखती हैं। जानें आखिर कैसे बन सकती हैं आप भी लखपति दीदी।

कौन हैं ये ‘लखपति दीदी’

दरअसल लखपति दीदी योजना केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। यह योजना देश की महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक माध्यम है।
pm modi
सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराती है और वह भी बिना किसी ब्याज के। इस पैसे का उपयोग कर वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एमपी के दतिया जिले में जनसंवाद करते हुए कहा था कि वे इस दिशा में तेजी से काम करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल सके।

इस साल 2024 में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है लक्ष्य

केंद्र सरकार ने 2024 में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में आपके पास सुनहरा मौका है। अगर आप भी फ्री में कौशल प्रशिक्षण लेना चाहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपको लखपति दीदी योजना है क्या? लखपति दीदी योजना से क्या लाभ मिलता है? यहां जानें आपके हर सवाल का जवाब, जानें कैसे ले सकती हैं Lakhpati Didi Yojana 2024 का लाभ…

ये 7 डॉक्यूमेंट जरूरी

documents
  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. बैंक खाता विवरण
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
ये भी पढे़ं: Sourav Joshi से मिलने घर से भागा 13 साल का ‘फैन’, परेशान Parents पहुंचे हल्द्वानी

ये शर्तें होनी चाहिएं पूरी

eligibility
  1. आवेदनकर्ता को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
  2. आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. SHG यानि स्वयं सहायता समूह में शामिल सभी महिलाएं इसके योग्य है।
  4. आवेदन करने वाली महिलाएं का परिवार का आय सालाना 3 से कम होनी चाहिए।
  5. आवेदनकर्ता के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में न हो।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

how to apply online
  1. भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब आपके सामने होम पेज पर Lakhpati Didi Yojana 2024 के विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  5. अंत में Submit का बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
NOTE: इस तरह आप आसानी से लखपति दीदी योजना का लाभ ले सकती हैं। मध्य प्रदेश लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ लें सकती हैं।

Hindi News/ Bhopal / Ladli Behna Yojana का लाभ ले रहीं महिलाएं जल्द बनेंगी ‘लखपति’, शिवराज सिंह चौहान ने किया था ये ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो