scriptएमपी में चीन का ‘जहरीला लहसुन’ बेच रहे तस्कर, प्रदेशभर में गुस्साए लोग | Bharatiya Kisan Union demands to stop the sale of Chinese garlic | Patrika News
भोपाल

एमपी में चीन का ‘जहरीला लहसुन’ बेच रहे तस्कर, प्रदेशभर में गुस्साए लोग

Chinese garlic केमिकल युक्त प्रतिबंधित लहसुन बेचने की जानकारी लगते ही लोग गुस्सा उठे

भोपालJul 01, 2024 / 04:22 pm

deepak deewan

Bharatiya Kisan Union demands to stop the sale of Chinese

Bharatiya Kisan Union demands to stop the sale of Chinese

Bharatiya Kisan Union मध्यप्रदेश में चीन का केमिकल वाला जहरीला लहसुन बेचा जा रहा है। चीन का लहसुन प्रतिबंधित है पर कई कारोबारी इसकी तस्करी कर खुलेआम बेच रहे हैं। चीन का केमिकल युक्त प्रतिबंधित लहसुन बेचने की जानकारी लगते ही लोग गुस्सा उठे हैं। खासतौर पर किसानों ने इसपर लगाम लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी शिकायत की गई है।
भारतीय किसान यूनियन ने साफ कह दिया है कि चीन के केमिकल युक्त जहरीला लहसुन की बिक्री जारी रही तो प्रदेशभर के किसान सड़कों पर उतर आएंगे। मंदसौर में चीन के लहसुन की बिक्री पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें : एमपी में हादसा, भरभराकर गिर गई तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे लोग, मचा कोहराम

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में चीन के लहसुन की बड़े पैमाने पर तस्करी कर बेचा जा रहा है। यह जहरीला लहसुन बेहद हानिकारक है। स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने के कारण चीन के लहसुन को 2014 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद भी तस्कर यह लहसुन खुलेआम बेच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : एमपी में लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट

चीन का लहसुन केमिकल युक्त होने से जहरीला होने की बात एक अमेरिकन रिसर्च में भी बताई गई है। प्रदेश के किसान अच्छी किस्म के देसी लहसुन उगाते हैं पर उन्हें चीन का लहसुन सस्ता होने से उन्हें बड़ा घाटा हो रहा है। राज्य में किसानों को देसी लहसुन कम भाव में बेचना पड़ रहा है। अब मामले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अवगत कराया गया है।
किसानों ने चीन के प्रतिबंधित लहसुन की तस्करी पर लगाम लगाने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने प्रदेशभर में मंडी बंद कर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी।

Hindi News/ Bhopal / एमपी में चीन का ‘जहरीला लहसुन’ बेच रहे तस्कर, प्रदेशभर में गुस्साए लोग

ट्रेंडिंग वीडियो