scriptत्योहारी सीजन: बाजार में बरसेगा हर दिन धन | नवरात्र से दीपावली तक खरीदारी के कई मुहूर्त | Patrika News
भीलवाड़ा

त्योहारी सीजन: बाजार में बरसेगा हर दिन धन

नवरात्र से दीपावली तक खरीदारी के कई मुहूर्त

भीलवाड़ाOct 07, 2024 / 07:13 pm

Suresh Jain

Festive season: Money will rain in the market every day

Festive season: Money will rain in the market every day

बाजारों को इस त्योहारी सीजन से बड़ी आस है। नवरात्र से त्योहारी सीजन का आगाज होता है, जो दीपावली तक रहता है।यह सीजन खरीदारी के लिए शुभ हैं। इससे व्यापारी बड़े व्यापार के उम्मीद लगाए हैं। यही वजह है कि शहर सहित जिले भर के बाजार के सभी सेक्टर ऑफर्स और स्पेशल सेल के साथ सज गए। कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि इस त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार होंगे।
त्योहारी सीजन प्रारंभ होते ही कपड़ा, बर्तन, ऑटो सेक्टर, सर्राफा और इलेक्ट्रोनिक सेक्टर सहित पूजा सामग्री की दुकानें सजन लगी हैं। बाजार में रविवार को भीड़ रही। इस सीजन के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पंडित अशोक व्यास के अनुसार शारदीय नवरात्र से लेकर एक नवंबर दीपावली तक कई शुभ मुहूर्त हैं। इसमें त्रिपुष्कर, रवि योग, कुमार योग, राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग शामिल हैं। ये सभी योग खरीदारी व नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ हैं।
बाजार की इन सेक्टर पर रहेगी नजर

ऑटोमोबाइल: त्योहारी सीजन में टू और फोर व्हीलर की एडवांस बुकिंग होने लगी है। इस महीनेे ऑटो सेक्टर में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। शहर में करीब आधा दर्जन कार और एक दर्जन बाइक शोरूम हैं। इनमें कार और बाइकों की बुकिंग की जा रही है।
सर्राफा बाजार: त्योहारी और वैवाहिक सीजन में सर्राफा बाजार की उम्मीद ज्यादा सकती है। इसका कारण सोने और चांदी के भावों में तेजी है। इस कारण सर्राफा व्यापारियों को इस सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद हैं। हालांकि महंगाई होने के बावजूद इस बार मूर्तियों और सोना, चांदी के लक्ष्मी, गणेश वाले सिक्कों की अच्छी मांग है।
इलेक्ट्रोनिक्स: इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। यही कारण है कि दुकानदारों ने अभी से नए गैजेट्स मंगवाना शुरू कर दिया हैं। वहीं साज सज्जा के लिए डिजाइनदार लाइट्स और झालरें को भी डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है।
रेडिमेड गारमेंट्स: नवरात्र और दीपावली पर कपड़ा बाजार में भी रौनक रहने की उम्मीद है। दीपावली पर हर कोई नए कपड़े खरीदता है। इसके लिए नए फैशन और डिजानदार कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। शहर में लगभग सैकड़ों रेडिमेड गारमेंट्स की दुकानें हैं। इनसे इस सीजन करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
इन तिथियों में बन रहे सर्वार्थ और अमृत योग

सर्वार्थ सिद्धी योग: सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में 7, 11, 12, 15, 17, 18, 21, 24 और 30 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
अमृत सिद्धी योग: अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग में गिना जाता है। ऐसे में 21 और 24 अक्टूबर को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। जिससे यह दिन बेहद शुभ हैं। वाहन खरीदने के लिए 8, 15, 23 और 25 अक्टूबर का दिन शुभ है।

Hindi News / Bhilwara / त्योहारी सीजन: बाजार में बरसेगा हर दिन धन

ट्रेंडिंग वीडियो