ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, देर रात एक मां नवजात बेटे को टॉयलेट जाने का का बहाना कर एक अनजान महिला के हवाले करके वापस नहीं लौटी। काफी देर बीतने के बाद भी जब मां वापस नहीं लौटी तो बच्चे को संभाल रही महिला परेशान हो गई। उसने पुलिस को नवजात सौंप दिया। एनआईसीयू में भर्ती नवजात की हालत सामान्य है। नवजात का वजन 2 किलो 400 ग्राम है और स्वस्थ है। इसका जन्म करीब चार से पांच दिन पहले हुआ। बाल कल्याण समिति व पुलिस के माध्यम से मां का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नवजात की सुरक्षा के लिए वार्ड में महिला पुलिसकर्मी को भी लगाया गया।