scriptBhilwara news : सोने व चांदी में तेजी, लुभा रही हल्की ज्वैलरी | Bhilwara news: Rise in gold and silver, light jewellery is tempting | Patrika News
भीलवाड़ा

Bhilwara news : सोने व चांदी में तेजी, लुभा रही हल्की ज्वैलरी

धनतेरस के रंग ज्वैलरी के संग, शहर के ज्वैलरी मार्केट में रौनक छाई

भीलवाड़ाOct 21, 2024 / 11:02 am

Suresh Jain

Gold and silver prices rise, light jewellery is attracting

Gold and silver prices rise, light jewellery is attracting

Bhilwara news : दीपोत्सव को लेकर बाजार सजने लगे हैं। इस बार धनतेरस से पहले खरीदारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। इसमें सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, अमृतसिद्धि और रवियोग आदि में सोना-चांदी, वाहन, मकान, वस्त्र और बर्तन की खरीद शुभ मानी गई है। सोना-चांदी की खरीद अथवा बुकिंग भी फायदेमंद रहने वाली है। शुभ योगों में खरीदारी से सुख और समृद्धि की वृद्धि होती है। ऐसे में इस बार बाजार में बंपर खरीदारी होगी।
व्यापारियों की मानें तो 21 से लेकर 30 अक्टूबर तक शुभ मुहूर्त में हर दिन करोड़ों रुपए का व्यापार होगा। सर्राफा बाजार में अच्छी खासी रौनक है। दाम तेजी के बाद भी हल्की ज्वैलरी की खरीदारी में जुटे हैं। सर्राफा व्यापारी लोगों को आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। पहले महिलाएं फेस्टिव सीजन में हेवी ज्वैलरी खरीदना पसंद करती थीं। अब लाइटवेट रोजगोल्ड, इटेलियन और टर्किश ज्वैलरी खरीद रही हैं। सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस, दीपावली तक सोने व चांदी के दामों में तेजी की संभावना है। ऐसे में पहले से ही बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ता को फायदा हो सकता है।
इजराइल युद्ध का असर त्योहार पर पड़ सकता है। धनतेरस, दीपावली व शादियों के सीजन के दौरान सोना व चांदी में और तेजी की संभावना है। ऐसे में लोगों को पहले से ही बुकिंग करवा लेनी चाहिए।
-प्रशांत सिंघवी, लंदन गोल्ड

सीजन की शुरुआत से ही ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। 40 हजार से अधिक की खरीद पर सोने का सिक्का गिफ्ट में दिया जा रहा है। आने वाले समय में तेजी की और संभावना है।
-नवरत्न मल संचेती, पायल ज्वैलर्स

सोने-चांदी में तेजी के बाद भी ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि सोना व चांदी के दाम और बढ़ सकते है। इसके चलते अभी से बुकिंग भी करवा रहे है।
-निश्चल बहेडि़या, आनंद ऑर्नामेंट्स

आज भी ट्रेडिशनल ज्वैलरी को पसंद किया जा रहा है। इस फेस्टिवल सीजन पर ज्वैलरी को लेकर लोगों का उत्साह परवान पर नजर आ रहा है।

– बलराम सोडनी, डीके गोल्ड
दीवाली के दौरान सोने-चांदी की बिक्री 15 से 20 फीसदी बढ़ेगी। इसकी कई वजह हैं त्योहारी मौसम में लोगों का बोनस मिलता है। वे परिवार को तोहफे में देने को आभूषण खरीदते हैं।

-सचिन चौरड़ीया, पलक ज्वैलर्स
त्योहारी सीजन के साथ शादियों के खरीदारी भी हो रही है। यहां पर हॉलमार्क आभूषण, सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, नेचुरल डायमंड के साथ हल्की ज्वेलरी की मांग ज्यादा है।

– विकास समदानी, आरआर ऑर्नामेंट्स
धनतेरस व दीपावली को स्पेशल बनाने के लिए खास क्लेक्शन तैयार किया है। ऐसे में लोग ज्वैलरी कस्टमाइज भी करवा रहे हैं। बाजार में रौनक छाई है।

– प्रकाश नुवाल, गौरव ज्वैलर्स

इजरायल युद्ध के कारण सोने की कीमतें बढ़ गई हैं। फिर भी बिक्री में तेजी है क्योंकि संकट में लोगों का भरोसा नकदी से अधिक मूल्यवान धातुओं पर होता है। दिवाली के अलावा शादियों का सीजन भी है।
-नारायण बिड़ला, बिड़ला बंधु

Hindi News / Bhilwara / Bhilwara news : सोने व चांदी में तेजी, लुभा रही हल्की ज्वैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो