नगरपालिका कामां के भवन निर्माण के लिए किया भूमि आवंटन भरतपुर. तहसील कामां में नगरपालिका कामां के भवन निर्माण हेतु नगरपालिका कामां को भूमि आवंटित कर दी गई है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि तहसील कामां स्थित आराजी खसरा नंबर 2709 रकबा 1.05 हैक्टेयर में से 0.40 हैक्टेयर किस्म मकबूजा चारागाह भूमि को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के नियम 7 के अनुसार वर्गीकरण परिवर्तन कर सिवायचक में दर्ज कर एवं राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त शक्तियों के तहत नगपालिका कामां के भवन निर्माण हेतु नगरपालिका कामां को आवंटित कर दी गई है। साथ ही चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति हेतु तहसील कामां के ग्राम बिलौंद स्थित खसरा नम्बर 994/1 रकबा 2.51 हैक्टेयर में से 0.40 हैक्टेयर किस्म बंजर भूमि को चारागाह में दर्ज किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।