scriptRajasthan Politics: गहलोत और पायलट के टकराव पर ये क्या बोल बैठे शाह | Amit Shah Viral Statement On Rajasthan Congress Crisis, Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot | Patrika News
भरतपुर

Rajasthan Politics: गहलोत और पायलट के टकराव पर ये क्या बोल बैठे शाह

Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को भरतपुर में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी टकराव पर तंज कसा।

भरतपुरApr 16, 2023 / 11:38 am

Akshita Deora

amit_shah.jpg

सुनील सिंह सिसोदिया/भरतपुर. Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को भरतपुर में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी टकराव पर तंज कसा। वहीं गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण में देश में टॉप पर होने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा। भले ही वे जमीनी स्तर पर गहलोत से थोड़ा मजबूत हैं, लेकिन कांग्रेस का खजाना भरने में गहलोत की भागीदारी ज्यादा है।

 

केन्द्रीय मंत्री शाह कॉलेज ग्राउंड में राजस्थान के सभी लोक देवताओं और महाराजा सूरजमल को याद करते हुए भरतपुर संभाग के चार जिलों की 19 विधानसभा सीटों के 8640 बूथों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित पार्टी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि जनता ने पिछली बार सत्ता कांग्रेस को दे दी, लेकिन दोनों लोग आज सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। पायलट कोई भी बहाना बनाकर धरने पर बैठ गए, लेकिन सीएम गहलोत सीट से उतरना नहीं चाहते और पायलट कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गहलोत बनाम पायलट, दिल्ली में सचिन पायलट ने साफ-साफ बोल दी अपनी बात

पता नहीं दोनों क्यों लड़ रहे हैं, अब सरकार तो भाजपा की बनने वाली है। शाह ने गहलोत सरकार पर राजस्थान को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

 

वसुंधरा लिहाज रखने वाली नेत्री
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गहलोत सरकार के अपराध में चरम पर होने के दिए भाषण का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि वे थोड़ा लिहाज रखने वाली नेत्री हैं। गहलोत सरकार तो अपराध ही नहीं, तुष्टीकरण की पराकाष्ठा कर राजस्थान के अंदर भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया। वंशवाद को बढ़ाया और जातिवाद को भड़काया।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कांग्रेस के सियासी संग्राम पर बड़ा अपडेट, जानें दिल्ली में क्या फैसला हुआ

इन नेताओं ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार में भरतपुर संभाग टॉप पर है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम के निर्देश पर शाह के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर बड़े कलंक से आजादी मिल गई। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी संबोधित किया।

 

● दो लोकसभा चुनाव में 25 सीटें जीती, 2024 में सभी सीटें जीतेंगे।
● विधानसभा चुनाव में 2 तिहाई के बहुमत से जीतकर सरकार बनाएंगे।
● राज्य में 2 दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। क्या पेपर लीक की सेचुंरी लगाना चाहते हैं।
● राहुल देशभर में पैदल घूमकर भी नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों में कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने से नहीं बचा सके।
● गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी के किए गए कार्यों को गिनाया।
● कश्मीर से धारा 370 हटाने और पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र
● श्रीकृष्ण की जन्म स्थली ब्रज में अवैध खनन रोकने के लिए बाबा विजयदास के आत्महत्या करने को किया याद
● भाजपा बूथ के भरोसे चुनाव मैदान में जाएगी और मोदी की लोकप्रियता के आधार पर चुनाव जीतेंगे।
● छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा और जयपुर में सुनियोजित दंगे होने के लगाए आरोप।

 

शाह ने कहा कि जयपुर में बम ब्लास्ट करने वाले आतंकियों को लेकर राज्य सरकार ने कोर्ट में ढंग से पैरवी नहीं की। इससे सारे आरोपी बच गए। बम ब्लास्ट के मृतकों पर गहलोत सरकार वोटों की राजनीति कर रही है। राज्य की जनता यह सबकुछ समझ रही है।

 

गहलोत सरकार 3-डी पर चलने वाली
शाह ने गहलोत सरकार को 3-डी पर चलने वाली सरकार बताया और थ्री-डी को राजस्थान में दंगे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने वंशवाद को बढ़ावा दिया और जातिवाद को भड़काने का काम किया है। राजस्थान की जनता अब त्राहि-त्राहि कर रही है।

 

मोदी को फिर पीएम बनाने के लिए 2023 के चुनाव में दिखाएं ट्रेलर
बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से 2024 में पीएम बनाना है तो उससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को ट्रेलर दिखाने की जरूरत है। यह सरकार तो जनता के मन से उसी दिन निकल गई, जब रामनवमी की शोभायात्रा पर रोक और भगवा झण्डा लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जनता यह तुष्टीकरण की राजनीति सहन नहीं करेगी।

https://youtu.be/1veWifAcOZc

Hindi News / Bharatpur / Rajasthan Politics: गहलोत और पायलट के टकराव पर ये क्या बोल बैठे शाह

ट्रेंडिंग वीडियो