दरअसल, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 15 मार्च को अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। तभी से अटकलें लग रही थी कि इस सीट से ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे। कुछ घंटे बाद तृणमूल ने इसकी घोषणा कर दी।
अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!
ललितेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी (Kamalapati Tripathi) के परपोते हैं। वह फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के सदस्य है। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में मीर्जापुर के मड़िहान से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए।
साल 2021 में त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। उन्हें मैदान में उतारकर ‘इंडिया’ गठबंधन ब्राह्मण वोट बैंक को साधना चाह रहा है।