scriptकुतुबखाना पुल : शटरिंग खोलते समय नीचे गिरकर मजदूर घायल, मजदूरों ने रोका काम | While working on Qutubkhana bridge, channel collapsed, workers injured | Patrika News
बरेली

कुतुबखाना पुल : शटरिंग खोलते समय नीचे गिरकर मजदूर घायल, मजदूरों ने रोका काम

बरेली। निर्माणधीन कुतुबखाना पुल पर शटरिंग खोलते समय पूरनपुर का मजदूर कई फीट ऊंचाई से गिर गया। उसके हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

बरेलीSep 03, 2023 / 03:17 pm

Avanish Pandey

pul_1.jpg
निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है। पूरनपुर का रहने वाला धनंजय करीब 18 फीट ऊंचाई से गिर गया। मजदूर के घायल होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार्यदायी संस्था ने उसे घायल मजदूर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना छुपाने में लगे कार्यदयी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत सेतु निगम के अफसर सामान्य चोट लगने की बात कह रहे थे।
इंजीनियरों से मांगी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट

इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि दो मजदूर चैनल लेकर जा रहे थे। एक मजदूर के मुंह पर चैनल लग गया। जिस कारण उसके चोट आई, लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई है। उसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बता दें की घटना के कुछ देर बाद ही मजदूर की मौत की अफवाह फैल गई। जिस वजह से मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

Hindi News/ Bareilly / कुतुबखाना पुल : शटरिंग खोलते समय नीचे गिरकर मजदूर घायल, मजदूरों ने रोका काम

ट्रेंडिंग वीडियो