scriptPresident Droupadi Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, बोलीं- नीयत और निष्ठा पर जनता ने जताया भरोसा | President Droupadi Murmu address in Parliament Modi government plan achievements PM modi | Patrika News
राष्ट्रीय

President Droupadi Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, बोलीं- नीयत और निष्ठा पर जनता ने जताया भरोसा

Parliament update: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) का यह पहला संबोधन है। राष्ट्रपति अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपने कार्यक्रमों और नीतियों की रूपरेखा बताती है।

नई दिल्लीJun 27, 2024 / 12:26 pm

Akash Sharma

President Draupadi Murmu

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में बोलती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Parliament update: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) का यह पहला संबोधन है। राष्ट्रपति अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपने कार्यक्रमों और नीतियों की रूपरेखा बताती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी।

नीयत और निष्ठा पर जनता का भरोसा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया ने देखा कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। जनता ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (27 जून, 2024) को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं।
President Draupadi Murmu

देश की विकास दर 8 फीदसी बढ़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी सेक्टर को सरकार मजबूत करने में लगी है। पिछले दस सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर दिया गया है। देश की विकास दर 8 फीदसी बढ़ी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते दस साल में किए गए बदलाव के कारण ये सब संभव हुआ है। मेरी सरकार भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यव्स्था बनाने में जुटी है। 

जनता ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। दुनिया देख रही है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। लोगों ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है।

नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी।

‘एयरलाइन 209 से बढ़कर 605 हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन में कहा कि अप्रैल 2014 में सिर्फ 209 एयरलाइन थी, लेकिन इसकी संख्या बढ़कर 605 हो गई. मेरी सरकार ने गांव-गांव तक सड़क पहुंचाई. 

Hindi News/ National News / President Droupadi Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, बोलीं- नीयत और निष्ठा पर जनता ने जताया भरोसा

ट्रेंडिंग वीडियो