scriptसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला मोदी योगी पर हमला, बोले भगवान राम से खुद को बड़ा समझते थे, ऐसे चूर हुआ घमंड | Patrika News
बरेली

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला मोदी योगी पर हमला, बोले भगवान राम से खुद को बड़ा समझते थे, ऐसे चूर हुआ घमंड

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के आयोजन अवसर पर बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मोदी, योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

बरेलीJun 20, 2024 / 07:08 pm

Avanish Pandey

सपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की मनाई जयंती।

बरेली। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के आयोजन अवसर पर बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मोदी, योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी के पूर्व शासन काल में संविधान और लोकतंत्र खतरे में रहा, तमाम शोषितों वंचितों का जो अधिकार मिलना चाहिए उसको पूंजीपतियों के हाथ में सौंप दिया। भाजपा वाले खुद को भगवान राम से बड़ा समझने लगे थे। अयोध्या वालो ने उनका घमंड चकनाचूर कर दिया।
युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार
पेपर लीक मामले में यूपी के सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर नौकरियां मिली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एआरओ, आरओ, पुलिस की भर्ती, नीट सभी के पेपर लीक हुए, नौजवान अपनी डिग्रियां फाड़ कर फांसी पर चढ़ जा रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के किसानों ने नौजवानों ने महिलाओं ने सब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यह बात अलग है कि हम सरकार में नहीं आ पाए। मगर विपक्ष इतना मजबूत है कि हम कोई भी गलत बात को चलने नहीं देंगे।
भाजपा के नेता झूठे और खोखला उनका घोषणापत्र
2014 में उनकी सरकार आई थी तो उनका फूल महिलाओं को पहनाकर उनका स्वागत किया गया था, उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया गया था, 15-15 हजार रुपये खाते में देने का वायदा किया गया था, मगर उनका पूरा घोषणा पत्र खोखला निकला, लोग नौकरियां नहीं पा रहे हैं किसानों ने आत्महत्या की है इसमें पूरी तरीके से सरकार दोषी है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बिहार में ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कहा कि हमारी सरकार में जो राम मनोहर लोहिया का सपना था उसको पूरा किया जाएगा। देश में जाति जनगणना हो और इस आधार पर लोगों को आरक्षण मिले।
लोकतंत्र और संविधान पर चल रहा बुलडोजर
बुलडोजर के सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि इनका बुलडोजर भारतीय संविधान पर चल रहा था, लोकतंत्र पर चल रहा था, ओबीसी एससी/एसटी आरक्षण पर चल रहा था। इन्हें घमंड था कि यह भगवान राम को लाए हैं, जबकि अयोध्या के लोगों ने इन्हें सबक सिखा दिया और बता दिया कि भगवान राम को यह नहीं लाए थे। भगवान राम सब को लेकर आए हैं। यह खुद को भगवान से भी बड़ा समझने लगे थे। अकबरनगर में चले बुलडोजर को लेकर यह पूछने पर की वहां पर अखिलेश यादव जाएंगे तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, नेता का जुर्म और जाति के खिलाफ संघर्ष करना ही नारा है।

Hindi News/ Bareilly / सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला मोदी योगी पर हमला, बोले भगवान राम से खुद को बड़ा समझते थे, ऐसे चूर हुआ घमंड

ट्रेंडिंग वीडियो